NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'झलक दिखला जा' में दिखेंगे किली पॉल, श्रीति झा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
    अगली खबर
    'झलक दिखला जा' में दिखेंगे किली पॉल, श्रीति झा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
    'झलक दिखला जा 10' में श्रीति झा की वाइल्ड कार्ड एंट्री (इंस्टाग्राम/@itisriti)

    'झलक दिखला जा' में दिखेंगे किली पॉल, श्रीति झा की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 05, 2022
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' इन दिनों सुर्खियों में है। प्रशंसकों के लिए अपने पसंदीदा सितारों को परफॉर्म करते देखना दिलचस्प है। वहीं निर्माता दर्शकों का मनोरंजन बढ़ाने के लिए शो में और नए सितारों को शामिल करने वाले हैं।

    इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए कई नए सितारे शामिल होने वाले हैं। इनमें से कुछ सितारों के प्रोमो चैनल जारी कर चुका है।

    आइए, जानते हैं शो में किन सितारों की एंट्री होने वाली है।

    #1

    श्रीति झा

    श्रीति झा 'झलक' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तहत शामिल होंगी।

    श्रीति इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 12' में स्टंट्स करते नजर आ रही थीं। इस शो में उन्हें पांच लाख प्रति सप्ताह की फीस मिल रही थी।

    स्टंट्स के बाद अब उनका डांस अवतार देखने का दर्शकों को इंतजार है।

    श्रीति 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा के किरदार के लिए जानी जाती हैं। वह 'बालिका वधु' और 'सौभाग्यवती भव': जैसे धारावाहिक में भी नजर आ चुकी हैं।

    #2

    निशांत भट्ट

    'खतरों के खिलाड़ी' के प्रतिभागी निशांत भट्ट भी 'झलक' में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने जा रहे हैं। वह 'बिग बॉस OTT' में भी नजर आए थे।

    निशांत ने 'झलक' से ही कोरियग्राफर के तौर पर अपने सफर की शुरुआत की थी। अब वह शो में सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट बनकर आ रहे हैं।

    प्रोमो में निशांत कहते नजर आ रहे हैं, "मुझे पता था मेरी किस्मत एक दिन मुझे यहां लेकर ही आएगी, मेरे घर झलक पर।"

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    निशांत भट्ट की 'झलक' में वाइल्ड कार्ड एंट्री

    Instagram post

    A post shared by colorstv on October 5, 2022 at 11:59 am IST

    #3

    किली पॉल

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किली पॉल भी शो का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, किली कुछ एपिसोड्स के लिए ही शो में शामिल होंगे। इस वीकेंड वह शो में नजर आ सकते हैं।

    किली तनजानिया के मशहूर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। वह बॉलीवुड गानों पर अपने डांस रील्स के लिए लोकप्रिय हैं।

    किली इन दिनों भारत आए हुए हैं। मंगलवार को वह 'बिग बॉस' के घर में भी मेहमान बनकर पहुंचे थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'झलक दिखला जा' डांस रिएलिटी शो है जिसमें चर्चित हस्तियां अपने कोरियोग्रफर के साथ जोड़ियां बनाकर इसमें हिस्सा लेती हैं। इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी। उसके बाद से ही इस शो को टीवी पर काफी पसंद किया जा रहा है।

    झलक दिखला जा 10

    शो में शामिल हैं ये सितारे

    पिछले हफ्ते अपने खेल की तैयारी करने के लिए द्युति चंद शो से बाहर चली गईं।

    शो में टीवी जगत के अन्य सितारें अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं।

    शो में फैसल शेख, रुबीना दिलैक, गशमीर महाजानी, नीति टेलर, शिल्पा शिंदे, पारस कलनावत जैसे सितारे नजर आ रहे हैं।

    'झलक दिखला जा 10' 2 सितंबर को कलर्स टीवी पर शुरू हुआ था। शो को करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही जज कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    टीवी शो
    रुबीना दिलैक
    किली पॉल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    करण जौहर

    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक सेलिब्रिटी गॉसिप
    जन्मदिन पर करण जौहर ने अपनी पहली एक्शन फिल्म का किया ऐलान बॉलीवुड समाचार
    क्या 'हृदयम' की हिंदी रीमेक में इब्राहिम अली खान को लॉन्च करेंगे करण जौहर? बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल 55 मेहमान हुए कोरोना संक्रमित- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज सेलिब्रिटी गॉसिप
    'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन टीवी जगत की खबरें
    'कॉफी विद करण 7' में नहीं दिखेंगे रणबीर, इन सितारों के आने की चर्चा करण जौहर
    'खतरों के खिलाड़ी 12' में शामिल नहीं होंगे मुनव्वर फारुकी, खुद दी जानकारी रोहित शेट्टी

    रुबीना दिलैक

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    रिमी को 'बिग बॉस' के लिए मिले थे 2.25 करोड़ रुपये, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव मुंबई
    रियलिटी टीवी शो 'नच बलिए 10' में नजर आ सकते हैं शाहीर शेख और रुचिका कपूर मुंबई
    टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आ सकते हैं ये कलाकार बॉलीवुड समाचार

    किली पॉल

    सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर चाकू से हमला, लगे पांच टांके इंस्टाग्राम
    'बिग बॉस' में पहुंचे सोशल मीडिया स्टार किली पॉल, अक्षय के गाने पर घरवालों संग थिरके बिग बॉस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025