Loading...
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता बने अविनाश मिश्रा, मिली कार; यूरोप ट्रिप और 20 लाख
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता का ऐलान

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विजेता बने अविनाश मिश्रा, मिली कार; यूरोप ट्रिप और 20 लाख

Oct 04, 2026
11:35 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्टी का टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' अब खत्म हो चुका है। 'डर का नया दौर' थीम के साथ शुरू हुए इस सीजन में नए और पुराने खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सभी ने एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट्स किए। हफ्तों की कड़ी मेहनत और मुश्किल स्टंट्स पार करने के बाद, मशहूर टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा ने सबको पीछे छोड़ दिया और इस शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

जीत

ऋत्विक-ओरी को मात देकर अविनाश ने मारी बाजी

अविनाश मिश्रा ने टॉप 3 के कड़े मुकाबले में साथी फाइनलिस्ट ऋत्विक धनजानी और ओरी को पछाड़कर 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

शानदार जीत हासिल करने के साथ ही अविनाश को 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक यूरोप यात्रा का टिकट और एक ब्रांड न्यू कार मिली। शो के निर्माताओं ने तीनों टॉप 3 फाइनलिस्ट्स की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें एक-एक बाइक भी उपहार में दी।

ट्विटर पोस्ट

अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी'

ADVERTISEMENT

बयान

शो जीतने पर क्या बोले अविनाश?

जीत के बाद अविनाश ने कहा, "खतरों के खिलाड़ी जीतना बहुत खास लग रहा है। मैंने इस शो में खुद को दूसरों के सामने साबित करने के लिए कदम रखा था, लेकिन इस सफर में मुझे समझ आया कि असल में मुझे यह साबित खुद को ही करना था। मैं अपनी सीमाओं को परखने आया था और अब अपने ऊपर एक नया विश्वास लेकर लौट रहा हूं। मेरे लिए ट्रॉफी से भी बड़ी जीत यही है।"

ADVERTISEMENT

सफर

ऐसा रहा है अविनाश मिश्रा का 10 साल का सफर

बता दें कि अविनाश लगभग एक दशक से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डीजे के रूप में की थी और साल 2016 में शो 'सेठजी' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

इसके बाद वो शो 'इश्कबाज' में दिखे और 2018 के शो 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' से उन्हें असली पहचान मिली। उनके करियर में बड़ा मोड़ 2022 का शो 'नाथ' और फिर 'बिग बॉस 18' साबित हुआ, जिसमें वे चौथे नंबर पर रहे थे।

ADVERTISEMENT