
कीर्ति सुरेश की टीम के सदस्य की पैपराजी से हुई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल
क्या है खबर?
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी यह फिल्म आज यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हो रही है।
हाल ही में कीर्ति मुंबई में आयोजित फिल्म 'बेबी जॉन' के प्रचार कार्यक्रम में पहुंचीं, जहां अभिनेत्री की टीम के सदस्य की पैपराजी के साथ तीखी बहस हो गई।
इस दौरान कीर्ति काफी हैरान-परेशान नजर आईं।
वीडियो
पैपरानी पर टीम ने लागए ये आरोप
कीर्ति की टीम की एक महिला सदस्य ने पैपराजी पर आरोप लगाया कि वह अभिनेत्री की तस्वीरें गलत एंगल से खींच रहे थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टीम की सदस्य को कहते हुए सुना जा सकता है, "ऐसे क्यों ले रहे हो? वह अंदर जा रही है। ऐसे अजीब कैसे ले रहे हो आप? कार के अंदर क्यों ले रहे हो? मत करो।"
हालांकि, कीर्ति ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#KeerthySuresh pic.twitter.com/6CUPONHjNQ
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) December 25, 2024