Loading...
तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' पर नकल का आरोप, निर्माताओं ने दावों पर चुप्पी तोड़ी
तापसी पन्नू की फिल्म रिलीज से पहले विवाद में फंसी

तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' पर नकल का आरोप, निर्माताओं ने दावों पर चुप्पी तोड़ी

Aug 24, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'गांधारी' रिलीज होने से पहले विवादों में घिर गई है। हाल ही में, मुंबई के लेखक राघव देसाई ने दावा किया कि उन्होंने 2024 में फिल्म निर्माताओं को एक पटकथा सुनाई थी।उन्होंने कथित तौर पर आरोप लगाया कि फिल्म की निर्माता टीम ने उनके विचार का इस्तेमाल किया है। उधर, राघव के आरोपों को नकारते हुए 'गांधारी' की लेखक-निर्माता कनिका ढिल्लों ने अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट किया कि फिल्म एक मौलिक परियोजना है।

स्पष्टीकरण

'गांधारी' किसी अन्य व्यक्ति की विचारधारा की नकल नहीं करती

कनिका के प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने अपने बयान में कहा, 'सोशल मीडिया और कुछ प्रकाशनों में प्रसारित हो रहे आरोपों की ओर हमारा ध्यान गया कि हमारी आगामी फिल्म 'गांधारी' किसी अन्य व्यक्ति की अवधारणा की नकल करती है और उस व्यक्ति के शीर्षक का उपयोग करती है। ये आरोप झूठे हैं और हम इन्हें स्पष्ट रूप से नकारते हैं।'

बयान में कहा गया कि 'गांधारी' एक मौलिक रचना है, जिसे कनिका ढिल्लों ने लिखा और निर्मित किया है।

अनुरोध

आरोपों पर विश्वास न करने की अपील की

कथा पिक्चर्स ने बयान में आगे कहा, "हम मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे इन आरोपों को उनके वास्तविक स्वरूप में ही मानें, यानी अपुष्ट और झूठे, और इन्हें पुख्ता तथ्य मानकर प्रकाशित, प्रसारित या दोहराने से बचें।"

बता दें कि देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित, फिल्म 'गांधारी' में तापसी मुख्य किरदार में हैं।

बदले की भावना से प्रेरित एक मां की कहानी पर आधारित यह फिल्म सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

ADVERTISEMENT