Page Loader
सिनेमाघरों में मास्‍क अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक, नई गाइडलाइंस जारी
कर्नाटक में सिनेमाघरों में मास्क पहनना अनिवार्य

सिनेमाघरों में मास्‍क अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना कर्नाटक, नई गाइडलाइंस जारी

Dec 27, 2022
02:59 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ दिनों से चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोरोना वायरस का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए भारत में केंद्र और राज्य सरकारें इससे निपटने की तैयारियों में जुटी हुई हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कई ऐहतियाती कदमों का ऐलान किया। अब सिनेमाघरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने वाला कर्नाटक देश का पहला राज्य बन गया है।

कर्नाटक

कर्नाटक में अब मास्क लगाना अनिवार्य

कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि सरकार ने सिनेमाघरों से लेकर ऐसी जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है, जहां नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। एमजी रोड, ब्रिगेड रोड और बेंगलुरु के अन्य स्थानों पर नए साल के जश्न के दौरान मास्क अनिवार्य है। राज्य सरकार ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी है।