LOADING...
करीना कपूर अब पकडेंगी साउथ की राह, बन सकती हैं सुपरस्टार यश की जोड़ीदार
यश के साथ काम करती नजर आएंगी करीना कपूर

करीना कपूर अब पकडेंगी साउथ की राह, बन सकती हैं सुपरस्टार यश की जोड़ीदार

लेखन पलक
Jan 04, 2024
02:12 pm

क्या है खबर?

'KGF' और 'KGF चैप्टर 2' के साथ पैन इंडिया स्टार का तमगा हासिल करने वाले कन्नड् सुपरस्टार यश की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में देखने को मिलती है। दक्षिण भारतीय कलाकारों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सभी उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। पहले रणबीर कपूर की यश के साथ काम करने की चर्चा थी। अब खबर आ रही है कि करीना कपूर उनके साथ पर्दे पर नजर आ सकती हैं। आअए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

करीना कपूर 

यश के साथ काम करने को तैयार करीना 

साउथ सुपरस्टार यश का नाम आए दिन मीडिया सुर्खियों में बना रहता है। अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। इन्हीं में से एक 'टॉक्सिक' भी है। फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, अफवाहों का बाजार गर्म है कि करीना यश की 'टॉक्सिक' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स भी करीना के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। उन्हें फिल्म में साइन करने के लिए बातचीत शुरू हो गई है।

टॉक्सिक

बातचीत का सिलसिला जारी

इंडिया टुडे को यह जानकारी मिली है कि यश और निर्माता 'टॉक्सिक' के लिए एक ऐसा नाम चाहते थे, जो न केवल प्रोजेक्ट को बड़ा बनाए, बल्कि बड़े दर्शकों को भी आकर्षित करे। ऐसे में वह करीना के नाम पर विचार कर रहे थे और अब उन्होंने उनसे बातचीत भी शुरू कर दी है। अगर करीना 'टॉक्सिक' के लिए हां करती हैं तो यह उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म होगी। यश के साथ भी अभिनेत्री की यह पहली फिल्म होगी।

Advertisement

यश

यश ने कुछ समय पहले किया था फिल्म का ऐलान

यश ने दिसंबर में सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए 'टॉक्सिक' की घोषणा की थी। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के साथ फिल्म के नाम का ऐलान कर लिखा था, "आप जो खोज रहे हैं वह आपको ढूंढ रहा है - रूमी वयस्कों के लिए एक परी कथा, टॉक्सिक।" वीडियो में अभिनेता टोपी पहने और मुंह में सिगार लिए नजर आ रहे थे।

Advertisement

करीना 

ये फिल्में भी करेंगी करीना

करीना अपनी फिल्मों पर पूरी तरह से ध्यान दे रही हैं। अभिनेत्री लगातार प्रोजेक्ट साइन कर रही हैं। कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से उनका पहला पोस्टर सामने आया था। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन सहित कई कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा करीना के पास 'द बकिंघम मर्ड्स' और 'द क्रू' जैसी फिल्में भी हैं। बता दें, अभिनेत्री इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने विदेश गई हुई हैं।

Advertisement