Page Loader
करण जौहर ने की 'जवान' की समीक्षा, बोले- मैं शाहरुख की प्रशंसा में सिर झुकाता हूं
करण जौहर ने की 'जवान' की समीक्षा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@karanjohar)

करण जौहर ने की 'जवान' की समीक्षा, बोले- मैं शाहरुख की प्रशंसा में सिर झुकाता हूं

Sep 14, 2023
10:23 am

क्या है खबर?

शाहरुख खान की 'जवान' 7 सिंतबर को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसके चलते 'जवान' पहले ही दिन से टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। इस फिल्म को मशहूर हस्तियों द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब करण जौहर ने 'जवान' की समीक्षा की है। उन्होंने किंग खान और एटली कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़े। इसके साथ करण ने पूरी स्टार को फिल्म की सफलता की बधाई थी।

पोस्ट

करण ने की 'जवान' देखने की अपील 

करण ने लिखा, 'एटली ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और विजय सेतुपति बहुत शानदार। मैं शाहरुख के बारे में क्या कहूं, वो न प्रकृति की एक अपूरणीय शक्ति हैं, बल्कि मेगा स्टारडम का प्रतिनिधित्व करते हैं जो केवल वो ही कर सकते हैं। वह सम्राट है और हम उसकी प्रशंसा में सिर झुकाते हैं। यदि आपने जवान को नहीं देखा है तो आप नहीं जानते कि आप क्या खो रहे हैं।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट