जस्टिन बीबर शादी के 6 साल बाद बने पिता, प्रशंसकों को दिखाई पहली झलक
क्या है खबर?
पॉप स्टार जस्टिन बीबर अक्सर चर्चा में रहते हैं। पिछली बार वह तब सुर्खियों में आए थे, जब वह मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए भारत आए थे।
उधर उनके पिता बनने का इंतजार भी प्रशंसकों को बेसब्री से था।
अब जस्टिन के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। उनकी पत्नी हैली बीबर ने बेटे को जन्म दिया है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को दिखा दी है।
खुशखबरी
क्या रखा बच्चे का नाम?
जस्टिन के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। खुशी के इस पल को उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है।
उन्होंने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, उसमें उनके नन्हे बच्चे के पैर दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है।
जस्टिन और हैली ने अपने बच्चे का नाम जैक ब्लूज बीबर रखा है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'घर में आपका स्वागत है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए झलक
It makes me so happy thinking about how after being abandoned by his father as an infant, abused & harassed as a child star, and struggling with and overcoming struggles with depression & addiction, Justin Bieber finally has everything he’s ever wanted in life 🥹 pic.twitter.com/9CfHQL9ifL
— PRINCEOFPOPSTAN | parody (@PRlNCEOFPOPSTAN) August 24, 2024
घोषणा
जस्टिन ने मई में किया था हैली की प्रेग्नेंसी का ऐलान
जस्टिन ने इस साल 10 मई को इंस्टाग्राम पर हैली के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा कर यह ऐलान किया था कि वह पिता बनने वाले हैं।
वीडियो में हैली अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही थीं।
अब जबकि हैली और जस्टिन माता-पिता बन गए हैं तो दुनियाभर में उनके प्रशंसक और दिग्गज हस्तियां उन्हें शुभकामनाएं दे रही हैं।
टीवी की लोकप्रिय शख्सियत, मॉडल और मशहूर बिजनेसवुमन काइली जेनर ने भी उनके बच्चे पर प्यार लुटाया है।
शादी
जस्टिन-हैली ने 2018 में की थी शादी
जस्टिन और हैली ने जुलाई में बहामास में सगाई करने के 2 महीने बाद सितंबर, 2018 में न्यूयॉर्क सिटी कोर्ट हाउस में शादी की थी। जस्टिन ने एक बेहद निजी समारोह में यह शादी की थी।
अपनी शादी की पहली सालगिरह में दोनों ने दूसरी बार शादी रचाई थी, जिसमें करीब 150 मेहमानों ने शिरकत की थी।
हैली अमेरिका की एक मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया सेलेब्रिटी हैं। वह कई चर्चित पत्रिकाओं के कवर पेज पर दिख चुकी हैं।
लोकप्रियता
भारत में भी लोकप्रिय हैं जस्टिन
जस्टिन आज भले ही हैली संग अपनी शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रहे हों, लेकिन लंबे समय तक उनका नाम पॉप स्टार सेलेना गोमेज से जुड़ा। हालांकि, फिर उनकी राहें जुदा हो गईं।
बता दें कि भारत में अंग्रेजी गानों का चलन जस्टिन के गाने 'बेबी' से शुरू हुआ था। महज 20 की उम्र में ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाले जस्टिन 39 वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर चुके हैं। अनंत की शादी में भी उन्होंने अपने प्रस्तुति से धमाल मचा दिया था।