Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
मनोरंजन

'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार

'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jun 07, 2022, 09:12 pm 3 मिनट में पढ़ें
'पंचायत 2' के बाद नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार
नेटफ्लिक्स की फिल्म में जादूगर बनेंगे जितेंद्र कुमार

वेब सीरीज 'पंचायत 2' हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस सीरीज पर दर्शकों ने खूब प्यार बरसाया। पहले सीजन की तरह इसके दूसरे सीजन में भी अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अपनी छाप छोड़ी है। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और खुशखबरी आई है। 'पंचायत 2' में लोगों का दिल जीतने के बाद जितेंद्र नेटफ्लिक्स की फिल्म 'जादूगर' में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

रिलीज डेट
15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स ने मजेदार टीजर शेयर करते हुए फिल्म 'जादूगर' का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'देवियों और सज्जनों, तालियों के साथ स्वागत करिए नीमच के प्यारे जादूगर का। अपना जादू लेकर आ रहे हैं 15 जुलाई को केवल नेटफ्लिक्स पर।' इस फिल्म में जितेंद्र छोटे शहर के एक जादूगर का किरदार निभाएंगे। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें जितेंद्र मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का टीजर

Deviyon aur sajjanon, taaliyon ke saath swagat kariye, Neemuch ke pyaare Jaadugar ka. Apna jaadu le kar aa rahe hai 15th July ko, only on Netflix!#JaadugarOnNetflix pic.twitter.com/dOb2TACIze

— Netflix India (@NetflixIndia) June 7, 2022
कहानी
ऐसी होगी फिल्म की कहानी

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए टीजर में जितेंद्र जादू करते हुए नजर आए हैं। उनका लुक एकदम अलग लग रहा है। फिल्म की कहानी काफी रोचक है। इसमें जितेंद्र मध्य प्रदेश के छोटे से शहर नीमच के एक जादूगर की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसे अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए एक स्थानीय फुटबॉल टूर्नामेंट जीतना है। इसमें स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ-साथ रोमांस का भी तड़का लगाया गया है।

कलाकार
फिल्म में ये कलाकार भी आएंगे नजर

'जादूगर' में आरुषि शर्मा, जावेद जाफरी, बिक्रम मालती, गणेश देवकर, ध्रुव ठुकराल और अजीत सिंह पलावत भी दिखेंगे। यह फिल्म दोस्ती और प्यार के इर्दगिर्द घूमती है। इसका निर्देशन समीर सक्सेना ने किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा, "फिल्म 'जादूगर' के जरिए हमारा प्रयास खेल और रोमांस को नए सिरे से पेश करना है। फिल्म में एक प्रमुख तत्व के रूप में जादू के साथ कहानी बताने की कोशिश की गई है।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस

फिल्ममेकर समीर सक्सेना ने इससे पहले 'ये मेरी फैमिली' और 'परमानेंट रूममेट्स' जैसे लोकप्रिय शोज का लेखन किया है। 'परमानेंट रूममेट्स' में जितेंद्र ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा था।

वर्कफ्रंट
आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे जितेंद्र कुमार

जितेंद्र असल जीवन में एक इंजीनियर हैं और उन्होंने IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की है। इसके बाद उनकी रुचि एक्टिंग के प्रति बढ़ी। जितेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2020 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और मानवी गागरू जैसे कलाकार नजर आए थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
नेटफ्लिक्स
आगामी फिल्में
जितेंद्र कुमार
ताज़ा खबरें
बिहार का सूर्यांश 13 साल की उम्र में बना 56 कंपनियों का CEO
बिहार का सूर्यांश 13 साल की उम्र में बना 56 कंपनियों का CEO करियर
क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा?
क्या है डाटा संरक्षण विधेयक और सरकार को इसे वापस क्यों लेना पड़ा? देश
UGC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, एडमिशन रद्द करने पर वापस मिलेगी पूरी फीस
UGC ने छात्रों को दी बड़ी राहत, एडमिशन रद्द करने पर वापस मिलेगी पूरी फीस करियर
'पद्मावत' से 'दंगल' तक, बायकॉट ट्रेंड होने के बावजूद हिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में
'पद्मावत' से 'दंगल' तक, बायकॉट ट्रेंड होने के बावजूद हिट रहीं ये बॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
नई मारुति सुजुकी बलेनो का SUV मॉडल हुआ स्पॉट, अगले साल उतरेगी बाजार में
नई मारुति सुजुकी बलेनो का SUV मॉडल हुआ स्पॉट, अगले साल उतरेगी बाजार में ऑटो
नेटफ्लिक्स
रिलीज से पहले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने कमाए 160 करोड़, नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स
रिलीज से पहले आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' ने कमाए 160 करोड़, नेटफ्लिक्स ने खरीदे राइट्स मनोरंजन
26 अगस्त को रिलीज होगी शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की 'दिल्ली क्राइम 2'
26 अगस्त को रिलीज होगी शेफाली शाह और रसिका दुग्गल की 'दिल्ली क्राइम 2' मनोरंजन
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी मनोरंजन
अमेजन प्राइम वीडियो के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नेटफ्लिक्स जैसा इंटरफेस
अमेजन प्राइम वीडियो के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नेटफ्लिक्स जैसा इंटरफेस टेक्नोलॉजी
नेटफ्लिक्स टेस्ट कर रही है 'ऐड अ होम' फीचर, पासवर्ड शेयर किया तो करना होगा भुगतान
नेटफ्लिक्स टेस्ट कर रही है 'ऐड अ होम' फीचर, पासवर्ड शेयर किया तो करना होगा भुगतान टेक्नोलॉजी
और खबरें
आगामी फिल्में
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मनोरंजन
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर
'पिप्पा' से 'गुमराह' तक, इन फिल्मों में दिखाई देंगी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर मनोरंजन
'केसरी' के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार
'केसरी' के बाद फिर साथ नजर आएंगे परिणीति चोपड़ा-अक्षय कुमार मनोरंजन
किच्चा सुदीप के निर्देशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान
किच्चा सुदीप के निर्देशन की फिल्म में नजर आ सकते हैं सलमान मनोरंजन
अगले साल 'नो एंट्री 2' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान
अगले साल 'नो एंट्री 2' की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान मनोरंजन
और खबरें
जितेंद्र कुमार
बॉबी देओल से अभिषेक तक, इन अभिनेताओं के करियर में OTT ने लगाए पंख
बॉबी देओल से अभिषेक तक, इन अभिनेताओं के करियर में OTT ने लगाए पंख मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022