Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर या टीजर, 24 घंटे में किसको मिले सबसे ज्यादा व्यूज?
'जवान': ट्रेलर या टीजर, 24 घंटे में किसको मिले सबसे ज्यादा व्यूज (तस्वीर: X/@RedChilliesEnt)

शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर या टीजर, 24 घंटे में किसको मिले सबसे ज्यादा व्यूज?

Sep 01, 2023
04:54 pm

क्या है खबर?

'जवान' 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। शाहरुख खान के प्रशंसक भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 31 अगस्त को रिलीज हुआ 'जवान' के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने खुलासा किया कि ट्रेलर को सभी प्लेटफॉर्म पर 24 घंटों में 10.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। इससे पहले जब 'जवान' का टीजर जारी हुआ था उसे 24 घंटे में 11.2 करोड़ बार देखा गया था।

जवान

फिल्म 'जवान' की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शुक्रवार (1 सितंबर) को अपने आधिकारिक ट्विटर पर फिल्म 'जवान' से शाहरुख का एक पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वो कहते हैं सब उसके फैन बने हैं। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।' बता दें, 'जवान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की 1 घंटे में 20,000 टिकट बिक गई हैं। 'जवान' 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो