Page Loader
शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान', जानिए उनकी पिछली फिल्मों की लागत 
शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान' (तस्वीर: ट्विटर/@iamsrk)

शाहरुख खान के करियर की सबसे महंगी फिल्म है 'जवान', जानिए उनकी पिछली फिल्मों की लागत 

Aug 17, 2023
12:04 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'जवान' न सिर्फ शाहरुख खान, बल्कि साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। अब तक 'जवान' के 2 गाने और कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। अब इस बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जवान' को शाहरुख के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।

लागत

300 करोड़ रुपये की लागत में बनी है 'जवान'

ईटाइम्स के अनुसार, 'जवान' को लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत में बनाया जा रहा है। दावा किया गया है कि 'जवान' शाहरुख की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। बता दें, शाहरुख की 'पठान' का निर्माण 250 करोड़ रुपये की लागत में किया गया था। किंग खान की 'जीरो' (200 करोड़), 'दिलवाले' (135 करोड़), 'रा.वन' (130 करोड़), 'रईस' (95 करोड़) और 'हैप्पी न्यू ईयर' (150 करोड़) की लागत में बनी है।

आगामी फिल्में

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'जवान' का निर्देशन एटली ने किया है। इसमें विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'जवान' 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के वाली है। यह फिल्म हिंदी समेत तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी। आने वाले दिनों में शाहरुख 'जवान' के अलावा 'डंकी' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसके अलावा शाहरुख 'टाइगर 3' और 'टाइगर वर्सेज पठान' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा हैं।