NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 26/11 पर पाकिस्तान को सुनाने के बाद जावेद अख्तर ने कहा- वे भी सहमत थे
    अगली खबर
    26/11 पर पाकिस्तान को सुनाने के बाद जावेद अख्तर ने कहा- वे भी सहमत थे
    पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाने के बाद जावेद अख्तर ने दी प्रतिक्रिया

    26/11 पर पाकिस्तान को सुनाने के बाद जावेद अख्तर ने कहा- वे भी सहमत थे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 22, 2023
    11:50 am

    क्या है खबर?

    मंगलवार को सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हुआ, जिसमें वह पाकिस्तान को भारत में हमले के लिए खरी-खरी सुनाते नजर आ रहे थे।

    जावेद लाहौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे जहां उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधा।

    जावेद की बातों की भारत में तो सराहाना हो ही रही है, कई पाकिस्तानी भी उनसे सहमत हैं।

    जावेद ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी दर्शकों की प्रतिक्रिया के बारे में बताया है।

    बयान

    वहां कई लोग हैं जो हमसे अच्छे संबंध रखना चाहते हैं- जावेद

    NDTV से बातचीत में जावेद ने कि वहां के लोग भी उनसे सहमत हुए और उनकी बातों पर तालियां भी बजाईं।

    उन्होंने कहा, "वहां कई लोग हैं जो भारत की प्रशंसा करते हैं। वो हमसे अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। हम दोनों देशों के बीच एक दीवार समझते हैं। ऐसा नहीं है। हम उनसे उस देश के लाखों लोगों से कैसे जुड़ेंगे जो हमसे जुड़ना चाहते हैं?"

    समारोह में भी जावेद ने दोनों की देशों की दोस्ती पर बात की।

    मामला

    आतंकवाद को लेकर जावेद ने पाकिस्तान पर साधा था निशाना

    जावेद अख्तर लाहौर में फैज अहमद फैज की याद में आयोजित एक समारोह में हिस्सा रहे थे।

    यहां उन्होंने पाकिस्तान में पनपने वाले आतंकवाद पर पड़ोसी मुल्क पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा, "हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा कि हमारे शहर पर किस तरह हमला हुआ था, वो लोग (आतंकवादी) नॉर्वे से तो नहीं आए थे और ना ही इजिप्ट से आए थे। वो लोग आज भी आपके देश (पाकिस्तान) में घूम रहे हैं।"

    शिकायत

    सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी की थी शिकायत

    उन्होंने दोनों मुल्कों में होने वाले सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों को लेकर भी पाकिस्तान पर आरोप लगाए।

    जावेद ने कहा, "हमारे देश भारत में दिग्गज पाकिस्तान गायक नुसरत फतेह अली खान और मेंहदी हसन के लिए बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। दूसरी तरफ आपके देश (पाकिस्तान) में कभी भी लता मंगेशकर का कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।"

    उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी हिंदुस्तानी को शिकायत है तो पाकिस्तान के लोगों को बुरा नहीं मानना चाहिए।

    ट्विटर पोस्ट

    वायरल हो रहीं जावेद की बातें

    पाकिस्तान जाकर जावेद अख़्तर ने ‘मुंबई हमलो’ को लेकर जो बात कही उसे सभी हिंदुस्तानियों को सुनना चाहिए। #JavedAkhtar pic.twitter.com/kitYbbYYVR

    — Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) February 21, 2023

    जावेद अख्तर

    राजनीतिक बयानों का कारण चर्चा में रहते हैं जावेद

    जावेद अकसर अपने राजनीतिक बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

    उन्होंने भारत सरकार पर भी कई बार तीखे हमले किए हैं, जिसके कारण उनको भारत के लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा।

    जावेद ने हिंदी सिनेमा में कई यादगार गीत और फिल्में लिखी हैं।

    अपनी काबिलियत के लिए जावेद कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं।

    1999 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया था। इसके बाद 2007 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जावेद अख्तर
    पाकिस्तान समाचार
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम
    IPL 2025 में खूब चला यशस्वी जायसवाल का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  IPL 2025
    सुप्रीम कोर्ट ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को जमानत दी, कहा- सस्ती लोकप्रियता क्यों? अशोका यूनिवर्सिटी
    टच स्क्रीन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर कैसे बनाएं डिजिटल आर्ट?  काम की बात

    जावेद अख्तर

    बुर्के पर बहसः जावेद अख्तर बोले- बुर्के पर लगे रोक तो घूंघट पर भी हो प्रतिबंध शिवसेना समाचार
    बुर्का बैन की मांग के बीच केरल के मुस्लिम शैक्षिण संगठन ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध भारत की खबरें
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान में भीषण महंगाई और खाद्य संकट, जानें क्या और क्यों हो रहा है शहबाज शरीफ
    अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी करार, इस बार चीन नहीं अटका सका रोड़ा अब्दुल रहमान मक्की
    दाऊद इब्राहिम ने कराची में दूसरी शादी की, हसीना पारकर के बेटे ने किया खुलासा दाऊद इब्राहिम
    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ बोले- भारत के साथ तीन युद्ध लड़कर सबक सीख चुका है पाकिस्तान पाकिस्तान सरकार

    बॉलीवुड समाचार

    हार्दिक-नताशा ने अब हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी, साझा कीं ये खूबसूरत तस्वीरें   हार्दिक पांड्या
    कंगना रनौत ने स्वरा भास्कर को दी शादी की शुभकामनाएं, कभी बताया था 'बी-ग्रेड अभिनेत्री' कंगना रनौत
    शाहिद ने सिनेमाघर में 'जब वी मेट' देख रहे प्रशंसकों को दिया सरप्राइज, साझा किया वीडियो शाहिद कपूर
    'शहजादा' रिव्यू: हर दृश्य में है मनोरंजन, बॉलीवुड के 'शहजादा' बने कार्तिक आर्यन फिल्म रिव्यू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025