Page Loader
जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर
जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

जाह्नवी कपूर को कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा की अनदेखी तस्वीर

Mar 06, 2023
03:15 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर 6 मार्च को 26 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनके कथिक बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जाह्नवी संग अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें दोनों समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो।' इसके साथ शिखर ने एक दिल वाला इमोजी साझा किया है। इस स्टोरी को जाह्नवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रि-पोस्ट किया है।

रिश्ता

पिता बोनी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर संग दिखी थीं जाह्नवी 

जाह्नवी और शिखर को अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में साथ देखा गया है। हाल ही में अभिनेत्री को शिखर और पिता बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इसी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। इसके उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें तस्वीर