Loading...
इशिता दत्ता प्रेग्नेंसी में पथरी के दर्द से तड़पीं, 40 दिन में घटा 15 किलो वजन
इशिता दत्ता की गर्भावस्था के बाद बिगड़ी थी हालत

इशिता दत्ता प्रेग्नेंसी में पथरी के दर्द से तड़पीं, 40 दिन में घटा 15 किलो वजन

Oct 11, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री इशिता दत्ता इन दिनों अपनी फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच जूम को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी दूसरी गर्भावस्था के दौरान आए मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। इशिता ने बताया कि इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि उस समय महज 40 दिनों में उनका 15 किलो वजन कम हो गया था।

खुलासा

प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में गॉल ब्लैडर में हुई पथरी

इशिता ने कहा, "गर्भावस्था के आखिरी दिनों में मुझे पता चला कि मेरे गॉल ब्लैडर में पथरी है। मुझे एक ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा था, जिसमें समय से पहले डिलिवरी होने का खतरा था, इसलिए मुझे बेड रेस्ट पर रहना पड़ा। साथ ही गॉल ब्लैडर की पथरी की वजह से मुझे हर हफ्ते लगातार दर्द होता था। हम ऑपरेशन नहीं करवा सकते थे, क्योंकि हम चाहते थे कि पहले डिलिवरी हो जाए।"

वजन

40 दिनों में घटा था इशिता का 15 किलो वजन

इशिता ने आगे कहा, "मेरी तबीयत बहुत खराब थी। 40 दिनों में मेरा वजन 15 किलो कम हो गया था। मेरे लिए वो बहुत बुरा समय था। लोग मेरा घटा हुआ वजन तो देखते हैं, लेकिन जिस तरह से ये हुआ, वो बहुत भयानक था। मैं उम्मीद करती हूं कि ऐसा किसी के साथ कभी न हो। वो समय मेरे लिए बहुत मुश्किलभरा था, क्योंकि उस समय मैं शारीरिक रूप से कमजोर हो गई थी।"

ADVERTISEMENT

जन्म

इशिता ने कब दिया था बेटी को जन्म?

इशिता कहती हैं, "इससे ठीक होने में मुझे लगभग 6 महीने लग गए। तब तक, मैं 'दृश्यम 3' की शूटिंग कर रही थी। वो एक मुश्किल दौर था और इसी वजह से मेरा वजन कम हुआ तो ये सोच-समझकर लिया गया फैसला नहीं था। ऐसा मेरी बीमारी की वजह से हुआ था।"

बता दें कि इशिता ने साल 2025 में अपनी बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले साल 2023 में वो बेटे वायु की मां बनी थीं।

ADVERTISEMENT