NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका, कंगना समेत ये अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना वसूलती हैं?
    अगली खबर
    दीपिका, कंगना समेत ये अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना वसूलती हैं?
    एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं ये अभिनेत्रियां?

    दीपिका, कंगना समेत ये अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना वसूलती हैं?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 13, 2022
    07:25 am

    क्या है खबर?

    एक दौर था जब बॉलीवुड में अभिनेत्रियों की फीस अपेक्षाकृत कम होती थी। उन्हें सिर्फ मसालेदार तड़का लगाने के लिए फिल्म में कास्ट किया जाता था।

    अब इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की फीस भारी-भरकम हो गई है। उनकी फीस में बढ़ोतरी का कारण यह है कि अब महिला केंद्रित फिल्में भी बन रही हैं।

    क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं। आइए इन अभिनेत्रियों की फीस पर गौर फरमाते हैं।

    #1

    दीपिका पादुकोण

    इस सूची में पहला नाम दीपिका पादुकोण का है, जो फीस के मामले में बड़े-बड़े हीरो को टक्कर देती हैं।

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। प्रोडक्शन बैनर और फिल्म की बजट के हिसाब से उनका फीस तय होता है।

    उन्हें हाल में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई 'गहराइयां' में देखा गया था। फिल्म में अभिनय के लिए उनकी खूब तारीफ हुई थी।

    #2

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। उन्हें ग्लोबल स्टार का तमगा मिल चुका है।

    रिपोर्ट की मानें तो वह एक बॉलीवुड फिल्म के लिए 15-25 करोड़ रुपये वसूलती हैं। इसे एक तगड़ी फीस माना जाएगा। इस अभिनेत्री को हाल में हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में देखा गया है।

    इसके अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी वह अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली हैं।

    #3

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत बॉलीवुड में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल रहती हैं। उन्होंने अपने दम पर कई फिल्मों को हिट कराया है। यही वजह है कि उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ी हुई है।

    लोग तो इस अभिनेत्री को फीमेल सुपरस्टार तक कहते हैं। खबरों की मानें तो कंगना एक फिल्म के लिए 27 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी फीस इसी रेंज के आसपास होती है।

    उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थलाइवी' में देखा गया था।

    #4

    कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिनके अंदाज का जादू दर्शकों के दिलों पर चलता है। इसलिए उनकी फीस भी अच्छी खासी है।

    बताया जाता है कि कैटरीना एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ रुपये लेती हैं। उनके खाते में कई बड़ी-बड़ी फिल्में भी हैं। वह सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आएंगी।

    इस अभिनेत्री ने हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल के साथ सात फेरे लिए हैं।

    #5

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर छाई हुई हैं। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के क्लब में भी एंट्री कर ली है।

    आलिया ने अपने दम पर फिल्म को शानदार सफलता दिलाई है।

    खबरों की मानें तो अभिनेत्री आलिया एक फिल्म के लिए 23 करोड़ रुपये लेती हैं। उम्मीद है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता के बाद इस अभिनेत्री की फीस में बढ़ोतरी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी सैफुल्लाह खालिद की हत्या, भारत में कई हमलों में रहा शामिल लश्कर-ए-तैयबा
    IPL 2025: शशांक सिंह ने RR के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करने वाले देशों पर कितना टैरिफ लगाएगा? डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत डोनाल्ड ट्रंप
    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज

    दीपिका पादुकोण

    क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे? इंडियन प्रीमियर लीग
    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    फिल्म '83' का ट्रेलर जारी, कपिल के किरदार में खूब जमे रणवीर सिंह फिल्म का ट्रेलर
    क्या सीधे OTT पर रिलीज होगी दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की अगली फिल्म? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    आठ लुक हुए रिजेक्ट, तब जाकर 'बच्चन पांडे' के अवतार में आए अक्षय अक्षय कुमार
    सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े डिज्नी+ हॉटस्टार
    जॉन अब्राहम की 'अटैक' का ट्रेलर जारी, सुपर सोल्जर बने अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस
    इस बीमारी से जूझ रहे नसीरुद्दीन शाह, बोले- रात को सो भी नहीं पाता नसीरुद्दीन शाह

    प्रियंका चोपड़ा

    ऑस्कर 2021: 'नोमैडलैंड' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड, जानिए बाकी विजेताओं के नाम बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने भारत के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन से वैक्सीन भेजने का किया अनुरोध अमेरिका
    अभिनेत्री मीरा चोपड़ा का छलका दर्द, कहा- प्रियंका चोपड़ा की वजह से नहीं मिला कोई काम मनोरंजन
    आलिया भट्ट अपने होम प्रोडक्शन की फिल्मों में नहीं करेंगी काम-रिपोर्ट आलिया भट्ट

    कंगना रनौत

    कंगना ने देखी 'थलाइवी', बताई अपने करियर की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या इस एक्शन फिल्म के लिए साथ आएंगे अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल? बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर मानहानि मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की कंगना रनौत की याचिका ऋतिक रोशन
    रिलीज के दिन ही ऑनलाइन लीक हुई कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' नेटफ्लिक्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025