होम्बले फिल्म्स ने सूर्या से मिलाया हाथ, पैन-इंडिया फिल्म के लिए लगा सबसे बड़ा दांव
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'करुप्पू' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। ताजा खबर है कि होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली पैन-इंडिया फिल्म के लिए अभिनेता के साथ हाथ मिलाया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए इस सिनेमाई सहयोग का आधिकारिक ऐलान किया है। परियोजना के निर्देशन की जिम्मेदारी तमिल निर्देशक टीजे ज्ञानवेल को सौंपी गई है, जो सूर्या के साथ सुपरहिट फिल्म 'जय भीम' (2021) में काम कर चुके हैं।
ऐलान
निर्माताओं ने पोस्ट के साथ की घोषणा
होम्बले फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर साझा पोस्ट में ऐलान करते हुए लिखा, 'उन्होंने इसे बनाया। फ्रेम दर फ्रेम। फिल्म दर फिल्म। संघर्ष दर संघर्ष। ऐसी भूमिकाएं जिनमें सच्चाई झलकती थी। ऐसे किरदार जिनमें वास्तविक जीवन का भार था। साहस, दृढ़ विश्वास और कला से परिभाषित एक यात्रा।' उन्होंने आगे लिखा, 'दशकों से पर्दे पर सच्चाई दिखाई गई है। अनगिनत दिलों को छुआ गया है। अब, अपनी पीढ़ी का सबसे निडर अभिनेता अपने सबसे बड़े मंच पर कदम रख रहा है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
The next chapter... #SuriyaXHombale
— Hombale Films (@hombalefilms) June 29, 2026
He built it.
Frame by frame. Film by film. Fight by fight.
Roles that bled truth.
Characters that carried the weight of real lives.
A journey defined by courage, conviction, and craft.
Three decades of truth on screen.
Countless hearts… pic.twitter.com/HoZOgQRbC7
कास्ट
सूर्या के साथ नजर आएंगी ये अभिनेत्री
फिल्म का अस्थाई नाम 'सूर्या 48' है और निर्माता इसे एक दमदार, यथार्थवादी ड्रामा बता रहे हैं, जिसमें व्यावसायिक तत्व भी शामिल हैं। इसमें सूर्या के साथ मुख्य अभिनेत्री के रूप में कायदु लोहार को कास्ट किया गया है। बता दें, होम्बले फिल्म्स ने यश के साथ 'KGF फ्रैंचाइजी', प्रभास के साथ 'सालार' और ऋषभ शेट्टी के साथ 'कांतारा' जैसी पैन-इंडिया फिल्में बनाकर पूरे देश का दिल जीता है। अब सूर्या संग उनकी इस परियोजना से फैंस बेहद उत्साहित हैं।