
'हिट 3' के निर्देशक शैलेश कोलानू की अगली फिल्म के हीरो बने अक्किनेनी नागार्जुन, कहानी तैयार
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक शैलेश कोलानू काफी समय से फिल्म 'हिट 3: द थर्ड केस' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।
उनकी यह फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। खास बात यह है कि इस फिल्म के हीरो नानी हैं।
अब शैलेश की अगली फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। अक्किनेनी नागार्जुन फिल्म के मुख अभिनेता होंगे।
रिपोर्ट
पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे नागार्जुन
OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश की अगली फिल्म के हीरो नागार्जुन हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और नागार्जुन को फिल्म की कहानी पसंद आ गई है।
शैलेश की फिल्म में नागार्जुन जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। 'हिट 3' की रिलीज के बाद शैलेश एक बार फिर नागार्जुन से मिलने वाला हैं।
फिल्म पर जल्द काम शुरू हो सकता है। कहा जा रहा है कि शैलेश की फिल्म में नागार्जुन पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्में
ये हैं नागार्जुन की आगामी फिल्में
नागार्जुन को पिछली बार तेलुगू फिल्म 'ना सामी रंगा' (2024) में देखा गया था, जिसमें उनके काम को तो पसंद किया गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप हो गई।
आने वाले समय में नागार्जुन फिल्म 'कुबेरा' में नजर आएंगे। इसमें धनुष और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इसके अलावा नागार्जुन के पास रजनीकांत की फिल्म 'कुली' भी है। लोकेश कनगराज फिल्म के निर्देशक हैं।