Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए
मनोरंजन

'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए

'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 17, 2022, 07:09 pm 3 मिनट में पढ़ें
'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये कमाए
(तस्वीर- insta/@rrrmovie)

बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारतीय फिल्मों की धमक ही सुनाई दे रही है। जहां एक तरफ बॉलीवुड की हालिया फिल्में कमाई में पिछड़ रही हैं, तो वहीं साउथ की फिल्में आए दिन नया कीर्तिमान रच रही हैं। अब एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'RRR' के हिंदी वर्जन ने 250 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली है। खास बात यह है कि 'KGF: 2' से टक्कर के बावजूद फिल्म की कमाई का सिलसिला जारी है।

ट्विटर पोस्ट
समीक्षक तरण आदर्श ने शेयर की जानकारी

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म RRR' के हिंदी वर्जन ने अपनी रिलीज के 23वें दिन 250 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। ऐसी चर्चा है कि इसके चौथे रविवार का कलेक्शन भी अच्छा होगा। फिल्म के हिंदी वर्जन ने अब तक भारत में कुल 250.09 करोड़ रुपये की कमाई की है।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तरण आदर्श का ट्विटर पोस्ट

#RRR hits ₹ 250 cr mark on Day 23... Biz on [fourth] Sun [today] should be healthy as well... [Week 4] Fri 3 cr, Sat 3.30 cr. Total: ₹ 250.09 cr. #India biz. pic.twitter.com/TwUEH0EEOM

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 17, 2022
प्रतिस्पर्धा
'RRR' को मिल रही 'KGF: 2' से कड़ी टक्कर
'RRR' को मिल रही 'KGF: 2' से कड़ी टक्कर

'KGF: 2' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई है और इसमें साउथ अभिनेता यश लीड रोल में हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म का तमगा हासिल कर लिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने ओपनिंग डे को 53.95 करोड़ रुपये बटोर लिए। अब तक यह फिल्म 143.64 करोड़ रुपये कमा चुकी है। 'KGF: 2' के हिंदी वर्जन की कमाई का स्ट्राइक रेट 'RRR' से कहीं बेहतर है।

रिकॉर्ड
'RRR' के नाम ये रिकॉर्ड हैं दर्ज

'RRR' सबसे बड़ा ओपनिंग हासिल करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पहले दिन दुनियाभर में 223 करोड़ रुपये कमाए। 'बाहुबली 2' ने पहले दिन दुनियाभर में 217 करोड़ रुपये कमाए थे। 'RRR' महामारी के बाद 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी। 'RRR' 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है। इससे पहले 'दंगल' और 'बाहुबली 2' ने यह कीर्तिमान रचा था।

फिल्म
'RRR' में राम चरण और जूनियर NTR ने जीता दिल
'RRR' में राम चरण और जूनियर NTR ने जीता दिल

फिल्म में 1920 के दशक की कहानी को फिल्माया गया है। इसमें राम चरण और जूनियर NTR भाई की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। इन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से भी आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन का शानदार कैमियो भी शामिल है। 450 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में फिल्म का निर्माण किया गया।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

नेटफ्लिक्स और ZEE5 ने फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल किए हैं। थिएट्रिकल रिलीज के बाद फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में ZEE5 पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स पर फिल्म हिंदी, पुर्तगाली, कोरियाई, तुर्की और स्पेनिश भाषाओं में प्रसारित होगी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
RRR फिल्म
ताज़ा खबरें
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
लैंगिक भेदभाव का मामला, गूगल ने महिला कर्मचारियों को किया 922 करोड़ रुपये का भुगतान
लैंगिक भेदभाव का मामला, गूगल ने महिला कर्मचारियों को किया 922 करोड़ रुपये का भुगतान टेक्नोलॉजी
मां के जन्मदिन पर बधाई के लिए हॉस्टल ने नहीं दिया फोन, छात्र ने की आत्महत्या
मां के जन्मदिन पर बधाई के लिए हॉस्टल ने नहीं दिया फोन, छात्र ने की आत्महत्या देश
फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है नथिंग फोन (1), जानकारी आई सामने
फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है नथिंग फोन (1), जानकारी आई सामने टेक्नोलॉजी
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए जरुरी आंकड़े
श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए जरुरी आंकड़े खेलकूद
RRR फिल्म
मई में OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये बेहतरीन फिल्में
मई में OTT प्लेटफॉर्म पर आएंगी ये बेहतरीन फिल्में मनोरंजन
एसएस राजामौली की 'RRR' ने दुनियाभर में कमाए 1,000 करोड़ रुपये
एसएस राजामौली की 'RRR' ने दुनियाभर में कमाए 1,000 करोड़ रुपये मनोरंजन
राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' ने धवस्त किए ये रिकॉर्ड
राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'RRR' ने धवस्त किए ये रिकॉर्ड मनोरंजन
'RRR' की सफलता से खुश राम चरण ने क्रू मेंबर्स को बांटे सोने के सिक्के
'RRR' की सफलता से खुश राम चरण ने क्रू मेंबर्स को बांटे सोने के सिक्के मनोरंजन
'बजरंगी भाईजान' को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'RRR'
'बजरंगी भाईजान' को पछाड़कर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी 'RRR' मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022