NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हंसल मेहता के लिए मुसीबत बन गए थे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने बताया अनुभव
    अगली खबर
    हंसल मेहता के लिए मुसीबत बन गए थे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने बताया अनुभव
    मनोज बाजपेयी के व्यवहार से परेशान हो गए थे हंसल मेहता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bajpayee.manoj)

    हंसल मेहता के लिए मुसीबत बन गए थे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने बताया अनुभव

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 03, 2024
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म निर्देशक हंसल मेहता फिल्मों में गंभीर विषयों के लिए पहचान रखते हैं। फिल्में हों या वेब सीरीज, उनकी क्राइम थ्रिलर कहानियां दर्शकों को खूब पसंद आती हैं।

    मनोज बाजपेयी भी ऐसे अभिनेता हैं, जो गंभीर विषयों वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

    इन दोनों ने 2000 में कॉमेडी फिल्म 'दिल पे मत ले यार' में काम किया था। अब मेहता ने बताया कि उस दौरान मनोज का व्यवहार बहुत रूखा था और वे उनसे परेशान हो गए थे।

    खबर

    'दिल पे मत ले यार' में मुसीबत बन गए थे मनोज

    सिनेमा एक्सप्रेस से बातचीत में मेहता ने कहा कि जिन कलाकारों के साथ बनती है, उनके साथ काम करने में मजा आता है।

    उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप और मुकेश छाबड़ा ने उन्हें राजकुमार राव को दिया था। उन्होंने 6 प्रोजेक्ट में साथ काम किया।

    उन्होंने कहा, "यह उस लगाव पर निर्भर करता है, जो आप महसूस करते हैं। मनोज को काफी मूड स्विंग होते थे। हमने 'दिल पे मत ले यार' की थी और वह मुसीबत बन गए थे।"

    बयान

    हर कोई मनोज से दूर भागता था- मेहता

    मेहता ने आगे कहा, "वह दिल के अच्छे इंसान हैं। आपको वह पता चल जाता है। जब हम साथ काम कर रहे थे, मैं बहुत परेशान हो जाता था। मैं पूछता था कि मनोज आप ऐसे क्यों कर रहे हैं। वह बस अपना किरदार लेकर चले जाते थे। मुझे नहीं पता उन्होंने कैसे तय कर लिया कि यह किरदार परेशान करने वाला है। वह हर किसी के लिए मुसीबत थे। हर कोई उनसे दूर भागता था।"

    अलीगढ़

    'अलीगढ़' में फिर किया साथ में काम

    मेहता और मनोज ने 2015 की फिल्म 'अलीगढ़' में भी साथ काम किया था। इस फिल्म में राजकुमार भी मुख्य भूमिका में थे।

    'अलीगढ़' एक सच्ची घटना पर आधारित है। अलीगढ़ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को नैतिकता के आधार पर निष्कासित कर दिया गया था जब उन्हें एक रिक्शा चालक के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा गया था।

    फिल्म में प्रोफेसर के किरदार में मनोज के अभिनय को खूब सराहा गया था।

    आगामी प्रोजेक्ट

    इन प्रोजेक्ट के लिए चर्चा में मनोज और मेहता

    मनोज बाजपेयी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'किलर सूप' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह शो 11 जनवरी से प्रसारित होगा।

    प्रशंसकों को उनकी 'द फैमिली मैन' के तीसरे भाग का भी इंतजार है। अभिनेता फिल्म 'भैयाजी' के साथ बतौर निर्माता भी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की करेंगे।

    मेहता अपनी फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हंसल मेहता
    मनोज बाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    हंसल मेहता

    कोरोना वायरस के कारण अटकी कार्तिक आर्यन की पहली सुपरहीरो फिल्म 'फैंटम' कार्तिक आर्यन
    हंसल मेहता की फिल्म में एयरफोर्स पायलट की भूमिका में दिखेंगे कार्तिक आर्यन बॉलीवुड समाचार
    हंसल की फिल्म से शशि के पोते जहान करेंगे डेब्यू, परेश के बेटे भी आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन ने अपनी नई फिल्म 'कैप्टन इंडिया' का किया ऐलान, देखिए फर्स्ट लुक मनोरंजन

    मनोज बाजपेयी

    फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' रिव्यू:  जुझारू वकील के किरदार में खूब जमे मनोज बाजपेयी फिल्म रिव्यू
    क्या 170 करोड़ रुपये है मनोज बाजपेयी की कुल संपत्ति? अभिनेता ने कही ये बात बॉलीवुड समाचार
    'सिर्फ एक बंदा काफी है' में क्यों नहीं हुआ आसाराम बापू के नाम का इस्तेमाल?  आसाराम बापू
    मनोज बाजपेयी ने 150 से ज्यादा बार में याद की थी 'बंदा' की क्लाइमैक्स स्पीच मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025