NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन
    अगली खबर
    73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन
    अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन

    73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 16, 2022
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री मंजू सिंह को उनकी फिल्म 'गोलमाल' के लिए याद किया जाता है, जो 1979 में रिलीज हुई थी।

    इसमें उन्होंने अभिनेता अमोल पालेकर की छोटी बहन रत्ना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    फैंस को जानकर दुख होगा कि अभिनेत्री मंजू ने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन पर फिल्मी जगत में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

    रिपोर्ट

    स्ट्रोक के कारण मंजू का हुआ देहांत

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे स्ट्रोक के कारण अभिनेत्री मंजू का निधन हुआ।

    मंजू की बड़ी बेटी सुपर्णा ने बताया कि गुरुवार सुबह इस दिवंगत अभिनेत्री ने अंतिम सास ली।

    मंजू के परिवार वालों ने मीडिया को कहा, "हम दुख के साथ आपको सूचित कर रहे हैं कि मंजू का निधन हो गया। उन्होंने एक सुंदर और प्रेरक जीवन जिया। उन्हें 'मंजू दीदी' से 'मंजू नानी' तक के सफर के लिए याद किया जाएगा।"

    श्रद्धांजलि

    गीतकार स्वानंद किरकिरे ने दिवंगत मंजू को दी श्रद्धांजलि

    गीतकार और अभिनेता स्वानंद किरकिरे ने दिवंगत मंजू को श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने अपने पोस्ट में मंजू की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मंजू जी नहीं रहीं! दूरदर्शन का उनका शो 'स्वराज' लिखने के लिए मंजू जी ने मुझे दिल्ली से मुंबई लाया। उन्होंने दूरदर्शन के लिए कई नायब शोज बनाए, जिनमें 'एक कहानी' और 'शो टाइम' आदि शामिल हैं। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गोलमाल' की 'रत्ना' हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूलाया जा सकता है.. अलविदा!'

    ट्विटर पोस्ट

    गीतकार स्वानंद किरकिरे का पोस्ट यहां देखिए

    मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज़ एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे . हृषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा ! pic.twitter.com/aKFvMJeFYF

    — Swanand Kirkire (@swanandkirkire) April 15, 2022

    अंतिम संस्कार

    आज हुआ अभिनेत्री का अंतिम संस्कार

    मंजू के परिवार में उनकी बेटियां सुपर्णा, शालिनी और बेटा गौतम हैं। मंजू के परिवार ने शनिवार यानी आज उनका अंतिम संस्कार किया, क्योंकि परिवार उनकी पोती के न्यूयॉर्क से आने का इंतजार कर रहा था।

    इस अभिनेत्री को बच्चों के शो 'खेल खिलाड़ी' से काफी ख्याति मिली। इस शो को उन्होंने सात सालों तक चलाया और अपनी एंकरिंग से दर्शकों को प्रभावित किया।

    उन्होंने अपने शो में राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर भी जोर दिया।

    करियर

    रचनात्मक कला और शिक्षा के क्षेत्र में मंजू का योगदान

    2015 में मंजू को रचनात्मक कला और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में चुना गया।

    हाल में वह बच्चों और युवाओं के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से सक्रिय दिखी थीं।

    इसके अलावा उन्हें फिल्म 'लेडीज टेलर' में देखा गया था, जो 1981 में रिलीज हुई थी। बाद के दिनों में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    इस साल बॉलीवुड के कई कलाकारों का निधन हो चुका है। इनमें महान गायक बप्पी लहरी, सुरों की कोकिला लता मंगेशकर, बिरजू महाराज और प्रवीण कुमार सोबती जैसे सितारों का नाम शामिल है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025