Loading...
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को गोल्डन ग्लोब्स से झटका, इस श्रेणी में एंट्री खारिज
गोल्डन ग्लोब्स ने 'माइकल' को दिया झटका

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' को गोल्डन ग्लोब्स से झटका, इस श्रेणी में एंट्री खारिज

Oct 21, 2026
07:16 pm

क्या है खबर?

माइकल जैक्सन की सुपरहिट बायोपिक 'माइकल' को गोल्डन ग्लोब्स की ओर से बड़ा झटका लगा है। निर्माताओं की कोशिशों के बावजूद इसे कॉमेडी या म्यूजिकल श्रेणी में जगह नहीं मिली, जिसके चलते अब ये फिल्म 'द ओडिसी' और 'ड्यून: पार्ट थ्री' जैसी बड़ी फिल्मों के साथ ड्रामा श्रेणी में मुकाबला करेगी। इस फिल्म के सीक्वल की योजना पर भी काम चल रहा है। हालांकि, कानूनी बंदिशों के चलते इसमें आरोपों से जुड़े विवादित हिस्सों को दिखाना मुश्किल होगा।

श्रेणी

कॉमेडी/म्यूजिकल की श्रेणी से खारिज हुई 'माइकल'

गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स में फिल्मों को ड्रामा या कॉमेडी/म्यूजिकल श्रेणीे में रखा जाता है और स्टूडियो अपनी पसंद की श्रेणी चुन सकते हैं, लेकिन फिल्म 'माइकल' के मामले में ऐसा नहीं हुआ।

लायंसगेट स्टूडियो चाहता था कि फिल्म कॉमेडी/म्यूजिकल श्रेणी में जाए, लेकिन गोल्डन ग्लोब्स ने इसे खारिज कर दिया और इसे ड्रामा श्रेणी में रख दिया।

फिल्म के निर्माता अब 31 अक्टूबर की आखिरी तारीख से पहले गोल्डन ग्लोब्स के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

चुनौती

'माइकल' के सामने कड़ी चुनौती, अब ड्रामा में आजमाएगी किस्मत

नियमों के मुताबिक किसी फिल्म को म्यूजिकल तभी माना जाता है, जब उसका संगीत कहानी को आगे बढ़ाता है। यही कारण है कि जैक्सन के गानों से सजी 'माइकल' को म्यूजिकल नहीं माना गया, और 'एल्विस' व 'ए कम्पलीट अननोन' जैसी प्रसिद्ध बायोपिक्स के साथ भी यही हुआ था।

अब रिलीज के समय खराब समीक्षाएं झेलने वाली 'माइकल' को क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर, 'ला बोला नेग्रा', 'एलसिनोर' और 'ड्यून: पार्ट थ्री' जैसे दमदार ड्रामों के सामने कड़ी टक्कर देनी होगी।

ADVERTISEMENT

सफलता

इतिहास की सबसे सफल बायोपिक बनकर उभरी है 'माइकल'

हालांकि, लायंसगेट को उम्मीद है कि 'माइकल' अवॉर्ड्स सीजन के दौरान भी अपनी शानदार बॉक्स ऑफिस सफलता को दोहराएगी।

इस फिल्म ने इस साल दुनियाभर में लगभग 8,400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इसी के साथ ये इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक (बायोग्राफिकल फिल्म) और लायंसगेट के इतिहास की सबसे सफल फिल्म बन गई है।

कानूनी अड़चनों और बाल यौन शोषण के संवेदनशील आरोपों के बावजूद 'माइकल' के सीक्वल पर काम जारी है।

ADVERTISEMENT

घोषणा

जानिए कब घोषित होंगे 84वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कारोंे के नामांकन

बता दें कि गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय फिल्म व टीवी जगत में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल दिए जाते हैं।

ऑस्कर के बाद हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।

84वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के नामांकन की घोषणा 7 दिसंबर को होगी, जबकि मुख्य समारोह 10 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। इस बार भी इस मशहूर अवॉर्ड शो की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर करेंगी।

ADVERTISEMENT