गैल गैडोट चौथी बार बनीं मां, फिर दिया बेटी को जन्म; साझा की पहली तस्वीर
हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री गैल गैडोट के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी हैं। दरअसल, वह चौथी बार मां बनी हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। गैडोट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को सीने से लगाया हुआ है और वह बेटी को दुलार करती दिखाई दे रही हैं। उनकी तस्वीर पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बेटी के नाम का किया खुलासा
गैडोट ने लिखा, 'मेरी प्यारी लड़की, स्वागत है। प्रेग्नेंसी आसान नहीं थी। हमने इसे पार कर लिया। लड़कियों के घर में आपका स्वागत है। पापा बहुत अच्छे हैं।' उन्होंने अपनी बेटी का नाम ओरी रखा है, जिसका अर्थ है 'मेरी रोशनी'। गैडोट ने जारोन वर्सानो से 2008 में शादी की थी। इस जोड़े ने 2011 में अपनी पहली बेटी अल्मा का स्वागत किया। उसके बाद 2017 में उनकी दूसरी बेटी माया और 2021 में तीसरी बेटी डेनिएला का जन्म हुआ।