NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कपूर खानदान में हुई आलिया की एंट्री; परिवार की इन बहुओं को कितना जानते हैं आप?
    अगली खबर
    कपूर खानदान में हुई आलिया की एंट्री; परिवार की इन बहुओं को कितना जानते हैं आप?
    कपूर खानदान की इन बहुओं को कितना जानते हैं आप?

    कपूर खानदान में हुई आलिया की एंट्री; परिवार की इन बहुओं को कितना जानते हैं आप?

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 14, 2022
    09:22 pm

    क्या है खबर?

    आलिया भट्ट आज अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधकर बॉलीवुड के सबसे बड़े कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। कपूर खानदान ने पीढ़ी दर पीढ़ी हिंदी सिनेमा को अपनाया।

    इस परिवार का फिल्मों में आने का सिलसिला पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ था। लिहाजा रणबीर कपूर के साथ साते फेरे लेकर आलिया, कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी की बहू बन चुकी हैं।

    आइए आज हम आपको इस परिवार की दूसरी बहुओं से मिलवाते हैं।

    #1

    रामसरनी मेहरा कपूर

    फिल्मी दुनिया के मशहूर कपूर खानदान की शुरुआत पृथ्वीराज कपूर से हुई। इस सूची में सबसे पहला नाम है रामसरनी मेहरा का, जिन्होंने पृथ्वीराज कपूर से शादी की थी।

    उस वक्त रामसरनी की उम्र 15 साल और पृथ्वीराज की उम्र 17 साल थी, रामसरनी बस हाई स्कूल तक पढ़ीं थीं।

    उनके चार बच्चे हुए, राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और उर्मिला कपूर। रविंदर और देवेंद्र भी दोनों के ही बेटे थे, जिनकी बचपन में ही मौत हो गई थी।

    #2

    कृष्णा मल्होत्रा कपूर

    पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे और बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर ने कृष्णा मल्होत्रा कपूर के साथ शादी की, जिन्हें सब कृष्णा राज कपूर के नाम से जानते हैं।

    कृष्णा उस जमाने में भी काफी फैशनेबल और सशक्त थीं। वह अपने फैसले खुद लेने पर यकीन करती थीं।

    कृष्णा की शादी 16 की उम्र में हुई थी। राज कपूर और कृष्णा के पांच बच्चे हुए रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा जैन और ऋतु नंदा।

    #3

    गीता बाली

    राज कपूर के छोटे भाई शम्मी कपूर ने एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने 1955 में गीता बाली से शादी की थी, जो अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक थीं।

    हालांकि, शम्मी से शादी करने के बाद उन्होंने अपना करियर दांव पर लगा दिया, लेकिन भगवान को इनका साथ मंजूर नहीं था। शादी के 10 साल बाद 1965 में गीता बाली का निधन हो गया था।

    उनके दो बच्चे आदित्य कपूर और कंचन कपूर हैं।

    #4

    जेनिफर केंडल

    शशि कपूर ने विदेशी मूल की जेनिफर केंडल के साथ सात फेरे लिए थे। जेनिफर एक थिएटर आर्टिस्ट थीं।

    शशि कपूर उस वक्त पृथ्वी थिएटर कंपनी में काम किया करते थे और उन्होंने पहली बार जेनिफर को देखा था, जब वह नाटक 'द टेम्पेस्ट' में मिरांडा का रोल अदा कर रही थीं।

    1956 में उनकी मुलाकात हुई थी और 1958 में दोनों ने शादी कर ली। इनके तीन बच्चे हुए, जिनके नाम कुणाल कपूर, करण कपूर और संजना कपूर हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    कुणाल ने डायरेक्टर रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी के साथ सात फेरे लिए थे। हालांकि, अब इनका तलाक हो चुका है। करण ने विदेशी मूल की लोर्ना को अपनी हमसफर चुना। ये दोनों लंदन में बस चुके हैं, जहां अपना बिजनेस करते हैं।

    #5

    बबीता

    रणधीर कपूर ने गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बबीता शिवदसानी से शादी की थी। उनके बीच मोहब्बत की शुरुआत फिल्मों में काम करते हुए हुई थी।

    1971 में दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी का नाम दिया, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और उनके रास्ते अलग-अलग हो गए।

    दोनों की दो बेटियां करिश्मा और करीना हैं। बबीता ने बेटियों के साथ 1988 में रणधीर का घर छोड़ दिया और अलग रहने लगीं।

    #6

    नीतू कपूर

    ऋषि कपूर ने 1980 में अभिनेत्री नीतू सिंह को अपनी दुल्हनिया बनाया था। ऋषि के साथ खासकर उनकी जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती थी। पहले ऋषि, नीतू को डेट करना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने नीतू के साथ अपना घर बसाने का फैसला किया।

    नीतू ने अपना करियर छोड़ अपनी जिंदगी अपने पति और परिवार का ख्याल रखने में लगा दी।

    वह दो बच्चों रिद्धिमा और रणबीर की मां बनीं। दुर्भाग्यवश अब ऋषि इस दुनिया में नहीं हैं।

    #7

    आरती सबरवाल

    रणधीर और ऋषि के छोटे भाई व अभिनेता राजीव कपूर भी इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 2001 में आरती सबरवाल से शादी रचाई थी।

    आरती एक आर्किटेक्ट थीं। हालांकि, पिता राज कपूर को राजीव का रिश्ता नामंजूर था, जिसके कारण दोनों के आपसी रिश्ते बिगड़ भी गए थे।

    राजीव को बच्चों से बहुत प्यार था, लेकिन उनकी अपनी कोई औलाद नहीं हो सकी। महज दो साल के बाद ही राजीव और आरती का तलाक हो गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर आलिया की शादी

    ताज़ा खबरें

    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थगित की गई NEET-PG 2025 की परीक्षा NEET

    रणबीर आलिया की शादी

    क्या रणबीर कपूर ने महेश भट्ट से मांग लिया आलिया भट्ट का हाथ? जानें सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    अगले साल इस सुपरमॉडल से शादी करेंगे आदित्य रॉय कपूर, जल्द होगी सगाई! बॉलीवुड समाचार
    नीतू ने बताया, ऋषि को कैंसर पता चलने पर रणबीर कपूर ने कैसे किया था रिएक्ट बॉलीवुड समाचार
    रणबीर-आलिया की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानें इसकी सच्चाई बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025