NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2023: 'बेशरम रंग' से 'आदिपुरुष' तक, इस साल बॉलीवुड में गरमाए रहे ये विवाद
    अगली खबर
    अलविदा 2023: 'बेशरम रंग' से 'आदिपुरुष' तक, इस साल बॉलीवुड में गरमाए रहे ये विवाद
    बॉलीवुड के चर्चित विवाद

    अलविदा 2023: 'बेशरम रंग' से 'आदिपुरुष' तक, इस साल बॉलीवुड में गरमाए रहे ये विवाद

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 20, 2023
    05:56 pm

    क्या है खबर?

    फिल्मी हस्तियों की दीवानगी के कारण उनकी हर बात पर आम लोगों की नजर रहती है। यही वजह है कि बॉलीवुड के जितने प्रशंसक हैं, उतने ही आलोचक भी।

    नेपोटिज्म से लेकर धार्मिक और राजनीतिक कारणों से बॉलीवुड फिल्में और सितारे अक्सर विवादों में फंस जाते हैं।

    कभी किसी सितारे की निजी जिंदगी, तो कभी फिल्मों के आपत्तिजनक दृश्यों के कारण इस साल भी बॉलीवुड में कई विवाद सुर्खियों में रहे। आइए, नजर डालते हैं इन चर्चित विवादों पर।

    #1

    'बेशरम रंग' पर छिड़ा धार्मिक विवाद

    इस साल की शुरुआत 'पठान' की जबरदस्त सफलता से हुई थी। हालांकि, साल का पहला विवाद भी इसी से जुड़ा था।

    फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इसमें दीपिका पादुकोण की केसरिया रंग की बिकीनी पर खूब विवाद हुआ था। लोगों ने इसे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाला बताया था।

    कई धार्मिक संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। अयोध्या के एक संत ने शाहरुख खान को जिंदा जलाने तक की बात कह दी थी।

    #2

    'आदिपुरुष' को लेकर घिरे मनोज मुंतशिर

    'आदिपुरुष' के निर्माताओं ने जोर-शोर से इसका प्रचार किया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए नई पीढ़ी का रामायण और उसके पात्रों से परिचय कराने का दावा किया था। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई, तो यह दावा उलटा पड़ गया।

    फिल्म देखकर हर कोई इसमें रामायण के गलत चित्रण को लेकर भड़क गया। फिल्म के आपत्तिजनक संवादों के कारण इसके लेखक मनोज मुंतशिर की खूब आलोचना हुई थी।

    फिल्म में महिला किरदारों के पहनावे पर भी खूब सवाल उठे थे।

    #3

    कड़वे मोड़ पर टूटा नवाज-आलिया का रिश्ता

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी साल की शुरुआत में अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में रहे। उनकी और उनकी पूर्व पत्नी आलिया के साथ विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरी।

    आलिया लगातार सोशल मीडिया पर नवाज के खिलाफ हमलावर होती रहीं और उन पर कई गंभीर आरोप लगाती रहीं। दोनों का रिश्ता बेहद कड़वे मोड़ पर खत्म हुआ, जिसके बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं।

    आलिया इस साल 'बिग बॉस OTT 2' में भी नजर आई थीं।

    #4

    'द केरल स्टोरी' पर गरमाई राजनीति

    विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की, लेकिन फिल्म पर राजनीति गरमाई रही।

    यह फिल्म केरल की 3 लड़कियों को शादी के झांसे में लेकर उन्हें आतंकवाद में ढकेलने की कहानी थी। निर्माताओं का दावा था कि फिल्म में 3 लड़कियां दिखाई गईं हैं, लेकिन यह 32 हजार लड़कियों की कहानी है।

    फिल्म पर खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई। पश्चिम बंगाल और केरल में इसे प्रतिबंधित भी कर दिया गया।

    #5 

    'एनिमल' के लिए संदीप रेड्डी वांगा की आलोचना

    साल के आखिर में निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने विवादों को हवा दे दी। उनकी फिल्म 'एनिमल' एक तरफ अपनी भव्यता और एक्शन के लिए पसंद की जा रही है, वहीं फिल्म में महिलाओं के चित्रण को लेकर इसकी खूब आलोचना हो रही है।

    फिल्म में जिस तरीके से पत्नी पर पति का रौब चलाना, उसके साथ बेवफाई करना दिखाया गया है, इसके लिए फिल्म कटघरे में है।

    फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार से राजकुमार हिरानी तक, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे ये सितारे  राम मंदिर
    बॉबी देओल समेत इन कलाकारों को करियर की दूसरी पारी में मिली नई पहचान बॉबी देओल
    कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स के बाद करेंगे टीवी पर वापसी, अगले साल शुरू हो सकता है शो कपिल शर्मा
    अली फजल 'खामोशियां' को मानते हैं खराब, बताया 'सस्ती हॉरर' फिल्म अली फजल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025