NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज
    मनोरंजन

    भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज

    भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज
    लेखन नेहा शर्मा
    May 28, 2021, 10:57 am 1 मिनट में पढ़ें
    भारत में 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' ने बनाया रिकॉर्ड, सात घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यूज

    अमेरिकी लोकप्रिय टीवी शो 'फ्रेंड्स' के स्पेशल एपिसोड 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 27 मई को यह दुनियाभर में रिलीज कर दिया गया। भारत में यह शो OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर दर्शकों के बीच आया। शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ZEE5 पर प्रीमियर होते ही कुछ ही घंटों में शो ने भारत में एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    सात घंटे से कम समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा शो

    'फ्रेंड्स द रीयूनियन' को रिलीज के सात घंटे से भी कम समय में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। ZEE के डिजिटल बिजनेस के प्रेसिडेंट अमित गोयंका ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हम बहुत खुश हैं कि 'फ्रेंड्स द रीयूनियन' को ZEE5 पर ढेर सारा प्यार मिला है। इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और गिनती अब भी जारी है। हम लाखों स्क्रीन पर यह शो दर्शकों को दिखाकर गर्व महसूस कर रहे हैं।"

    सोशल मीडिया पर भी एपिसोड शेयर कर रहे फैंस

    सोशल मीडिया पर भी लोग इस एपिसोड को जमकर शेयर कर रहे हैं। प्रशंसक शो के किरदारों के साथ अपने दोस्तों को याद कर पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मैंने अपनी जिंदगी में कई शो देखे, लेकिन 'फ्रेंड्स' की बात ही अलग है।' एक अन्य ने लिखा, 'यह एपिसोड देख आंसू नहीं रुक रहे हैं। एक ने लिखा, इस एपिसोड ने दिन बना दिया। एक यूजर ने लिखा, दोस्तों के साथ बिताए खास पाल ताजा हो गए।'

    स्पेशल एपिसोड में उसी मस्तीभरे अंदाज में नजर आए फ्रेंड्स

    'फेंड्स: द रीयूनियन' में शो की पूरी स्टारकास्ट को एक बार फिर ऑरेंज काउच पर बैठे देखा गया। हालांकि, सालों बाद भले ही सभी कलाकारों के चेहरों पर उनकी बढ़ती उम्र का असर देखा गया हो, लेकिन उनका जोश और मस्तीभरा अंदाज वही सालों पुराना जैसा ही दिखा। इसमें एक-एक करके सभी सितारे इंटरव्यू का हिस्सा बनते हैं। इस इंटरव्यू के दौरान सभी दोस्त अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ राज खोलते नजर आए हैं।

    90 के दशक का सुपरहिट शो है 'फ्रेंड्स'

    90 के दशक का कॉमेडी शो 'फ्रेंड्स' दुनियाभर में बेहद लोकप्रिय है। मार्टा कॉफमैन और डेविड क्रेन द्वारा निर्मित इस शो ने दर्शकों का 10 साल तक मनोरंजन किया था। 1994 में आए इसके पहले एपिसोड को बहुत पसंद किया गया था। शो को 2002 में प्राइम टाइम बेस्ट कॉमेडी सीरीज के लिए एमी अवॉर्ड भी मिला था। शो की दीवानगी ऐसी है कि 2004 में इसका आखिरी एपिसोड आने के बाद भी लोग इसे OTT प्लेटफॉर्म पर देखते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मनोरंजन
    OTT प्लेटफॉर्म

    मनोरंजन

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक ने आर्थिक तंगी की खबर को बताया अफवाह मुंबई
    क्या 'बिग बॉस 15' में दिखेगी दिव्यांका और विवेक दहिया की जोड़ी? जानिए कब आएगा शो बिग बॉस
    'दोस्ताना 2' के बाद शाहरुख की फिल्म से बाहर हुए कार्तिक, लौटाए दो करोड़ रुपये शाहरुख खान
    आमिर खान की बेटी इरा ने शुरू की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी फाउंडेशन, करेंगी जागरुक इरा खान

    OTT प्लेटफॉर्म

    15 दिनों में नए नियमों की अनुपालना की जानकारी दें न्यूज पोर्टल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स- सरकार दिल्ली हाई कोर्ट
    एंड्रॉयड ऐप में 'प्ले समथिंग' फीचर टेस्ट कर रही है नेटफ्लिक्स, दिखेगा नया कंटेंट एंड्रॉयड
    सीधे OTT पर रिलीज हो सकती है विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' मनोरंजन
    शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म 'मेजर' की रिलीज टली मनोरंजन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023