'बिग बॉस' से इन मशहूर विदेशी हस्तियों को भारत में मिली शोहरत
क्या है खबर?
'बिग बॉस' टीवी पर कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर साल शो में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को नया प्रशंसक वर्ग मिलता है।
दर्शकों की भी शो में आने वाले प्रतिभागियों में खासा दिलचस्पी होती है। हर सीजन में 'बिग बॉस' कोई न कोई विदेशी प्रतिभागी को भी शामिल करता है। भारतीय तौर-तरीकों में उनके ढलने को दर्शक खूब चाव से देखते हैं।
आइए, नजर डालते हैं 'बिग बॉस' में शामिल हुईं चर्चित विदेशी हस्तियों पर।
#1
सनी लियोनी
सनी लियोनी अब भारत में बस चुकी हैं और अपना करियर भी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में बना चुकी हैं। इससे पहले वह कनाडा में रहती थीं। वह भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक हैं।
भारत में उनके सफर की शुरुआत 'बिग बॉस' से ही हुई थी। उन्होंने 'बिग बॉस 5' में हिस्सा लिया था।
यहां दर्शकों को उनकी जिंदगी का दूसरा पहलू देखने को मिला और यहीं उन्हें पहली बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 2' का प्रस्ताव भी मिला था।
#2
नोरा फतेही
नोरा फतेही ने भी 'बिग बॉस' से भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी। वह 'बिग बॉस 9' में वाइल्ड कार्ड के रूप में शामिल हुई थीं। शो में उनकी गतिविधियों को खूब पसंद किया गया था।
वह मूल रूप से मोरक्को की रहने वाली हैं और कनाडाई मॉडल और डांसर हैं।
भारतीय फिल्म जगत में उन्होंने अपने डांस से खास पहचान बनाई है। वह डांस रिएलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आती हैं।
#3
जेड गुडी
ब्रिटिश टीवी अभिनेत्री जेड गुडी ने 'बिग बॉस 2' में हिस्सा लिया था। इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट कर रही थीं।
इससे पहले शिल्पा और जेड दोनों ने अमेरिकी टीवी शो 'बिग ब्रदर' में हिस्सा लिया था, जहां दोनों एक-दूसरे की प्रतिद्वंदी थीं। ऐसे में शिल्पा के इस शो में शामिल होना रोमांचक था।
शो के दौरान उन्हें कैंसर होने का पता चला था और वह बाहर हो गई थीं। मार्च, 2009 में उनका निधन हो गया था।
#4
जैद हदीद
इसी साल हुए 'बिग बॉस OTT 2' में जैद हदीद ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जैद लेबनान के मॉडल और अभिनेता हैं। वह मूल रूप से अरबी हैं और दुबई में रहते हैं।
'बिग बॉस' से लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब वह भारतीय मॉडलिंग क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने हाल ही शुरू हुए डेटिंग रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' में हिस्सा लिया है।
'बिग बॉस' में वह महिला प्रतिभागियों के साथ नजदीकी को लेकर चर्चा में थे।
#5
अब्दु रोजिक
अब्दु रोजिक ने 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेकर लोगों का दिल जीत लिया था। अब्दु की शरारतों को घर के सदस्यों के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था।
कद काठी से बच्चे दिखने वाले अब्दु 20 वर्ष के हैं। वह तजाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार हैं। बॉलीवुड गाने गाने की वजह से भारत में भी उनकी अच्छी लोकप्रियता है।
वह सलमान खान के प्रशंसक हैं और 'बिग बॉस' के बाद वह 'छोटा भाइजान' कहलाने लगे थे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
'बिग बॉस' से पहले ही अब्दु सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' की जान का हिस्सा बन गए थे। हालांकि, उनके दृश्य निर्माताओं को ठीक नहीं लगे और बिग बॉस में होने की वजह से अब्दु उन्हें दोबारा शूट नहीं कर पाए थे।