NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / चंद्रयान-3 पर देशभर की नजर, मिशन की सफलता के लिए फिल्म जगत ने भी भेजी शुभकामनाएं
    अगली खबर
    चंद्रयान-3 पर देशभर की नजर, मिशन की सफलता के लिए फिल्म जगत ने भी भेजी शुभकामनाएं
    चंद्रयान-3 के लिए बॉलीवुड की शुभकामनाएं

    चंद्रयान-3 पर देशभर की नजर, मिशन की सफलता के लिए फिल्म जगत ने भी भेजी शुभकामनाएं

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 14, 2023
    11:41 am

    क्या है खबर?

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च करेगा। देशभर की निगाहें इस लॉन्चिंग पर टिकी हैं।

    इससे पहले 2019 में ISRO ने चंद्रयान-2 लॉन्च किया था, लेकिन चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो सकी थी।

    अब हर कोई उम्मीद कर रहा है कि ISRO चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग कराने में कामयाब होगा। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी संस्थान को शुभकामनाएं भेजी हैं।

    देखिए, किसने क्या लिखा।

    अक्षय कुमार 

    अक्षय कुमार ने दिलाई चंद्रयान-2 की याद 

    अक्षय कुमार ने चंद्रयान-2 की असफलता के बाद ट्वीट किया था, 'प्रयोग के बिना विज्ञान नहीं होता है। कभी हम सफल होते हैं, कभी हम सीखते हैं। हमें भरोसा है कि इससे 'चंद्रयान-3' को दिशा मिलेगी और हम फिर से बढ़ेंगे।'

    अपने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'और बढ़ने का समय आ गया है। चंद्रयान-3 के लिए ISRO के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं। करोड़ों दिल आपके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'

    ट्विटर पोस्ट

    अक्षय का ट्वीट

    And the time has come to rise! Great luck to all our scientists at @isro for #Chandrayaan3. A billion hearts are praying for you. 🙏 https://t.co/Lbcp1ayRwQ

    — Akshay Kumar (@akshaykumar) July 14, 2023

    अनुपम खेर 

    झंडा ऊंचा रहे हमारा- अनुपम खेर

    अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर ISRO की एक तस्वीर के साथ वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

    उन्होंने लिखा, 'भारत अपने तीसरे चंद्रमा मिशन के लिए तैयार है। ISRO के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। झंडा ऊंचा रहे हमारा, जय हिंद।'

    अनुपम के ट्वीट पर प्रशंसक भी अपना उत्साह जता रहे हैं और सफलता की प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों का भरोसा है कि आज भारत इस मिशन में जरूर सफल होगा।

    सुनील शेट्टी 

    उत्साह का स्तर चंद्रमा पर है- सुनील शेट्टी

    अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर की।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'उत्साह का स्तर चंद्रमा पर पहुंच रहा है। आने वाले मिशन के लिए चंद्रयान-3 को मैं अपना उत्साह भेजता हूं। भारत की तकनीकी क्षमता को नई ऊंचाइयों पर देखने के लिए बेसब्र हूं। यह सफर पूरा हो, खोजें हैरान करने वाली हों और सफलता आकाशीय हो।'

    मिशन 

    चंद्रयान-3 के लॉन्च पर दुनिया की नजर

    चंद्रयान-3 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्री हरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

    चंद्रयान-3 की बात करें तो इस मिशन के लिए लगभग 615 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। ISRO के अनुसार, इसमें से अनुमानित लॉन्चिंग लागत लगभग 75 करोड़ रुपये है।

    चंद्रयान-3 सफल रहता है तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश होगा। यही वजह है कि देश ही नहीं, दुनियाभर की निगाहें इस मिशन पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ISRO
    चंद्रयान-3
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने भारतीय मूल के व्यक्ति को बुरी तरह पीटा, हालत गंभीर ऑस्ट्रेलिया
    दिलजीत दोसांझ ने 'नो एंट्री 2' से किया किनारा, निर्देशक अनीस बज्मी ने की पुष्टि दिलजीत दोसांझ
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौता जल्द होने की उम्मीद, क्या टैरिफ की समस्या हल होगी? अमेरिका
    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून

    ISRO

    चंद्रयान-3 और आदित्य L1 2023 के मध्य तक हो सकते हैं लॉन्च चंद्रयान-3
    ISRO में वैज्ञानिक कैसे बन सकते हैं? जानें पूरी प्रक्रिया और कमाई 12वीं के बाद करियर विकल्प
    ISRO के साथ मिलकर वनवेब कल लॉन्च करेगी 36 सैटेलाइट, उलटी गिनती शुरू वनवेब
    ISRO ने 36 सैटेलाइटों को किया लॉन्च, जानिए क्यों खास है यह मिशन ISRO उपग्रह लॉन्च

    चंद्रयान-3

    चंद्रयान-3 के क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण सफल, ISRO की बड़ी कामयाबी ISRO
    चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 जुलाई में हो सकते हैं लॉन्च, ये होंगे ISRO के लक्ष्य ISRO
    चंद्रयान-3 जुलाई में होगा लॉन्च, जानिये कहां तक पहुंची मिशन की तैयारी ISRO
    ISRO चेयरमैन ने बताई चंद्रयान-3 के लॉन्च की तारीख, तैयारी की भी दी जानकारी ISRO

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार ने 'ओह माय गॉड' के दौरान छोड़ दिया था मांसाहारी भोजन, यह थी वजह अक्षय कुमार
    क्या शाहरुख खान की 'जवान' है स्पेनिश वेब सीरीज 'मनी हाइस्ट' का रूपांतरण? जानिए सच्चाई शाहरुख खान
    कैटरीना कैफ ने अपने निजी असिस्टेंट के लिए लिखा खूबसूरत नोट, साझा की तस्वीर  कैटरीना कैफ
    'ऑपरेशन AMG': यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने वाले अभियान पर बन रही फिल्म  देवेंद्र फडणवीस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025