NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / हॉलीवुड में चल रही हड़ताल से स्थगित हुआ एमी अवॉर्ड्स 2023
    अगली खबर
    हॉलीवुड में चल रही हड़ताल से स्थगित हुआ एमी अवॉर्ड्स 2023
    स्थगित हुआ एमी अवॉर्ड्स 2023

    हॉलीवुड में चल रही हड़ताल से स्थगित हुआ एमी अवॉर्ड्स 2023

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jul 28, 2023
    11:06 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड जगत में चल रही लेखकों और कलाकारों की हड़ताल दुनिया भर में सुर्खियों में है।

    हड़ताल की वजह से कई बड़ी फिल्में अटक गई हैं। अब इसका असर टीवी जगत के सबसे चर्चित कार्यक्रम एमी अवॉर्ड्स पर भी पड़ा है। कई दिन से चर्चा थी कि हड़ताल के बीच कार्यक्रम स्थगित हो सकता है। अब इसकी पुष्टि हो गई है।

    खबरों के अनुसार, 75वां एमी अवॉर्ड्स अब जनवरी, 2024 में आयोजित हो सकता है।

    एमी अवॉर्ड्स 2023 

    सितंबर में होना था कार्यक्रम 

    एमी अवॉर्ड्स टीवी और वेब सीरीज की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से है। हाल ही में एमी अवॉर्ड्स 2023 के नॉमिनेशन्स की घोषणा की गई थी।

    लोकप्रिय वेब सीरीज 'सक्सेशन' को 27 नॉमिनेशन मिले हैं। 'द क्राउन', 'द लास्ट ऑफ अस', 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' जैसी सीरीज ने कई श्रेणियों में जगह बनाई है।

    एमी अवॉर्ड्स 2023 की घोषणा 18 सितंबर को होनी थी। हड़ताल की वजह से पहले ही इसके टलने की आशंका जताई जा रही थी।

    जानकारी

    हड़ताल से क्यों प्रभावित हुआ कार्यक्रम?

    हड़ताल के दौरान कलाकार अपने शो का प्रमोशन नहीं कर सकते हैं। वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते। समारोह में होस्ट-प्रजेंटर की स्क्रिप्ट भी तैयार नहीं हो सकती. क्योंकि लेखक हड़ताल पर हैं।

    ऐतिहासिक 

    9/11 हमले के बाद स्थगित हुआ था कार्यक्रम

    एमी अवॉर्ड्स बीते 2 दशक में कभी स्थगित नहीं हुआ था। पिछली बार ऐसा 2001 में हुआ था। तब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के कारण इसे स्थगित किया गया था। उस साल इसे नवंबर में आयोजित किया गया था।

    पुरस्कारों के लिए वोटिंग पूर्व नियोजित योजना के तहत हो रही है। टीवी एकैडमी के सदस्य नामांकित शो के लिए 17 अगस्त से वोटिंग करेंगे।

    टीवी अकैडमी पर कार्यक्रम की नई तारीख पर विचार कर रही है।

    पद्म लक्ष्मी 

    भारतीय मूल की पद्म लक्ष्मी को भी मिला है नॉमिनेशन

    भारतीय मूल की मॉडल-होस्ट पद्म लक्ष्मी को भी इस साल नॉमिनेशन मिला है।

    उन्हें 'टॉप शेफ' के लिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है। लक्ष्मी का यह तीसरा एमी नॉमिनेशन है।

    कुछ समय पहले ही लक्ष्मी ने 'टॉप शेफ' को छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद हाल ही में पूर्व विजेता क्रिस्टेन किश को नए सीजन होस्ट करने की कमान मिली है।

    'टॉप शेफ' लोकप्रिय अमेरिकी कुकिंग रिएलिटी शो है। पद्म लक्ष्मी ने इसके 19 सीजन होस्ट किए हैं।

    हड़ताल 

    हॉलीवुड में क्यों जारी है हड़ताल?

    हॉलीवुड लेखकों का संघ WGA 2 महीने से हड़ताल पर है।

    जुलाई में कलाकारों के संघ SAG.AFTRA भी अपने लेखक साथियों के समर्थन में उतर आया और हड़ताल की घोषणा की। हॉलीवुड के ज्यादातर सितारे SAG.AFTRA के सदस्य हैं।

    इनकी मांग है कि वेब सीरीज के लिए भी लेखकों को फिल्मों और टीवी शो की तरह पैसे मिलें। पेनशन और हेल्थ फंड को बेहतर किया जाए और AI के दौर में इनके रोजगार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    एमी अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रूसो ब्रदर्स ने दिया बयान, सोशल मीडिया पर होने लगी आलोचना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    जियो सिनेमा पर उपलब्ध होंगे HBO के शो, वायाकॉम 18 ने किया करार वेब सीरीज
    हॉलीवुड के लेखक क्यों हड़ताल कर रहे हैं? जानिए क्या है पूरा मामला हड़ताल
    सेलेना गोमेज से टेलर स्विफ्ट तक, वर्षों से मेट गाला में नजर नहीं आए ये सितारे मेट गाला

    एमी अवार्ड्स

    एमी अवॉर्ड्स: बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए अर्जुन माथुर, इन भारतीय सीरीज को मिली जगह हॉलीवुड समाचार
    'दिल्ली क्राइम' ने जीता अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड, पहली बार भारतीय वेब सीरीज को मिला सम्मान हॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025