Page Loader
अमेरिकी रैपर एमिनेम बनने वाले हैं नाना, बेटी हेली देंगी बच्चे को जन्म 
रैपर एमिनेम बनने वाले हैं नाना

अमेरिकी रैपर एमिनेम बनने वाले हैं नाना, बेटी हेली देंगी बच्चे को जन्म 

Oct 04, 2024
01:57 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के मशहूर रैपर और लेखक एमिनेम 51 साल की उम्र में नाना बनने वाले हैं। उन्होंने अपने नए म्यूजिक एल्बम 'ग्रैंडपा' के जरिए इसका ऐलान किया है। एमिनेम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा कर बताया कि उनकी बेटी हैली जेट जल्द मां बनने वाली हैं। इस वीडियो में एमिनेम और हैली के खूबसूरत रिश्ते की झलक दिख रही है। इसमें हैली की शादी की भी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं।

वीडियो

अगले साल देंगी बच्चे को जन्म 

एमिनेम के नए म्यूजिक एल्बम में उनकी बेटी हैली उन्हें 'नानाजी' नाम की एक जर्सी उपहार में देती हैं, जिसकी पीछे नंबर 1 लिखा है। इस जर्सी को देख एमिनेम हैरान हो जाते हैं। इसके अलावा हैली ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रेंग्रेसी की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने लिखा, 'माता-पिता, 2025।' हैली 2025 में अपनी पहली संतान की दुनिया में स्वागत करने वाली हैं, जिसे लेकर एमिनेम बहुत उत्साहित हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो