'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की दैनिक कमाई में भारी गिरावट, 11वें दिन किया सबसे कम कारोबार
क्या है खबर?
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' वीकेंड पर ताबड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद कारोबारी दिनों में लौट चुकी है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। हालांकि, इसका असर फिल्म के कुल कलेक्शन पर खास असर नहीं डाल रहा है। यह विश्व स्तर पर 500 करोड़ रुपये के क्लब की चाैखट पर खड़ी है। उम्मीद की जा रही है कि यह आंकड़ा जल्द पार होगा। आइए देखें फिल्म का अब तक का कलेक्शन।
कमाई
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने किया सबसे कम कारोबार
सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह पिछले दिनों के मुकाबले अब तक का सबसे कम कलेक्शन है।
इसने वीकेंड पर 10वें दिन 22.50 करोड़ और 9वें दिन 26.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जिससे कुल नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ रुपये हुआ है।
विदेशों में 11वें दिन 2.50 करोड़ कमाने से कुल कमाई 111.50 करोड़ रुपये हो गई है। इससे फिल्म का वैश्विक कलेक्शन 489.74 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
सफलता
अजय के करियर की बड़ी सफलता बनी 'दृश्यम'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' अजय की पिछली बड़ी फिल्मों 'सिंघम अगेन' (378.40 करोड़), 'तान्हाजी' (367.65 करोड़) और 'दृश्यम 2' (343 करोड़) जैसों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ चुकी है।
यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनकर उभरी है।
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और प्रकाश राज समेत कई सितारे शामिल हैं।
आने वाले दिनों में इसका सामना राजकुमार राव की 'प्रहार' और रजनीकांत की 'जेलर 2' से होगा।