Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने 300 करोड़ के क्लब में जमाई धाक, इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने 300 करोड़ के क्लब में जमाई धाक, इन फिल्मों का टूटा रिकॉर्ड

Oct 12, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 10 दिन पूरे करने के बाद इस एक्शन थ्रिलर ने भारत में 300 कराेड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है। विश्व स्तर पर फिल्म 500 करोड़ रुपये कमाने के करीब है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (लगभग 1,108 करोड़) के बाद सबसे ज्यादा कारोबार कर दिखाया है।

कलेक्शन

'दृश्यम 3' का अब तक का रिपाेर्ट कार्ड

सैकनिल्क के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने 10वें दिन (दूसरे रविवार को) 22.50 करोड़ रुपये कमाए।

हालांकि, 9वें दिन कलेक्शन 26.50 करोड़ रुपये रहा था। कारोबारी दिनों की कमाई 84.5 और पिछले वीकेंड की कमाई 176.5 करोड़ जोड़ने के बाद, कुल नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये हो चुका है।

विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन 6 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई 109 करोड़ रुपये हुई है। इसके साथ ही, इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 479.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रिकॉर्ड

अजय ने अपने साथ-साथ इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड 

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने इस साल वर्ल्डवाइड करीब 464.50 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसे अजय की फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर टिकी 'हनुमान अंश' (वर्ल्डवाइड 435.37 करोड़) भी पीछे रह गई है।

यही नहीं, अजय ने 2020 में आई अपनी फिल्म 'तान्हाजी' (वर्ल्डवाइड 367.68 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।

खैर, 'दृश्यम 3' अपने दूसरे हफ्ते के कारोबारी सप्ताह में आ चुकी है। इेखना होगा कि यह क्या कमाल दिखाएगी।

ADVERTISEMENT