Page Loader
दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज
दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर जारी, इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Jul 06, 2023
01:06 pm

क्या है खबर?

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में 'डॉ. इशिता भल्ला' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी मौजूदा वक्त में अपनी आने वाली वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अब 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें दिव्यांका जादूगरनी की भूमिका में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में दिव्यांका को एक मां और एक पत्नी के रूप में भी दिखाया गया है।

द मैजिक ऑफ शिरी

जियो सिनेमा पर रिलीज होगी सीरीज

'द मैजिक ऑफ शिरी' OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 13 जुलाई से किया जाएगा। जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेहरबान, कादरदान, साहिबान, आ रही है शीरी दिखाने असल जिंदगी का जादू।' इसमें दिव्यांका के अलावा जावेद जाफरी और दास नमिता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में जावेद भी एक जादूगर के रूप में नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट