Page Loader
दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का पहला पोस्टर जारी, इन दिन रिलीज होगा ट्रेलर 
दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का पहला पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी की 'द मैजिक ऑफ शिरी' का पहला पोस्टर जारी, इन दिन रिलीज होगा ट्रेलर 

Jul 05, 2023
01:25 pm

क्या है खबर?

टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ शिरी' को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। जहां निर्माताओं ने कुछ दिनों पहले इसका टीजर जारी किया था, वहीं अब 'द मैजिक ऑफ शिरी' का पहला पोस्टर सामने आ चुका है, जिसमें दिव्यांका जादूगरनी की भूमिका में नजर आ रही हैं। 'द मैजिक ऑफ शिरी' OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसका प्रीमियर 13 जुलाई से किया जाएगा।

ट्रेलर

कल रिलीज होगा ट्रेलर 

जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक ट्विटर 'द मैजिक ऑफ शिरी' का पहला पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'शिरी लेकर आ रही है उम्मीद की एक जादुई कहानी।' इसके साथ निर्माताओं ने ऐलान किया कि 'द मैजिक ऑफ शिरी' का ट्रेलर गुरुवार (6 जुलाई) को रिलीज किया जाएगा। इसमें दिव्यांका के अलावा जावेद जाफरी और दास नमिता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज में जावेद नकारात्मक किरदार निभाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर