Page Loader
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह
दिव्यांका त्रिपाठी ने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को क्यों ठुकराया था?

दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को किया था रिजेक्ट, बताई ये वजह

Jul 30, 2021
09:44 pm

क्या है खबर?

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की दुनिया की लोकप्रिय अभिनेत्री मानी जाती हैं। छोटे पर्दे पर इस अभिनेत्री ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है। हाल में जानकारी सामने आई थी कि 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में दिव्यांका नजर आ सकती हैं। अब दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ एक इंस्टाग्राम के लाइव चैट में खुलासा किया है कि उन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के ऑफर को ठुकरा दिया था। जानिए इसको लेकर उन्होंने क्या कहा।

जानकारी

कैरेक्टर को खुद से रिलेट नहीं कर पाई थीं दिव्यांका

दिव्यांका और विवेक इस लाइव चैट में अपनी जिंदगी और हालिया रोड ट्रिप के बारे में प्रशंसकों को बता रहे थे। इसी दरमियान उन्होंने कहा कि उन्हें 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के लिए अप्रोच किया गया था। इस लाइव सेशन में उन्होंने कहा, "मुझे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' ऑफर हुआ था और मैंने इसके लिए अपना लुक टेस्ट भी दिया था। मैंने ऑफर को ठुकराया क्योंकि मैं अपने कैरेक्टर को खुद से रिलेट नहीं कर पा रही थीं।"

सूचना

29 जुलाई की रात को लाइव सेशन में किया खुलासा

उन्होंने आगे बाताया, "जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट लेती हूं तो मैं उसमें अपने आप को झोंक देती हूं। यह ऐसा है जैसे उस रोल से शादी के बंधन में बंधना। अगर मैं अपने किरदार से सहमत नहीं होती हूं तो उसे कभी नहीं करती हूं। मैं अपने कैरेक्टर को महसूस नहीं कर पा रही थीं। इसलिए मुझे 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को रिजेक्ट करना पड़ा।" दिव्यांका ने लाइव सेशन का आयोजन 29 जुलाई की रात को किया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए यह लाइव सेशन

रियलिटी शो

'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर चर्चा में हैं दिव्यांका

दिव्यांका ने बताया कि अब वह अलग-अलग प्रकार की चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं करना चाहती हैं। वह खुद को ऐसे किरदारों में देखना चाहती हैं, जिसमे वह कभी पहले नजर नहीं आई हों। वह अभी स्टंट पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो को दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। हाल ही में दिव्यांका इस शो की शूटिंग पूरी करके साउथ अफ्रीका से भारत लौटी हैं।

लोकप्रियता

'बड़े अच्छे लगते हैं' को मिली अपार लोकप्रियता

जब भी छोटे पर्दे की कुछ चर्चित धारावाहिकों की बात होगी, उसमें 'बड़े अच्छे लगते हैं' का नाम जरूर शामिल होगा। इस सीरियल में अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था। एकता कपूर ने इस सीरियल का निर्माण किया था। वहीं, सीरियल की कहानी दीपिका बाजपेयी ने लिखी थी। 30 मई, 2011 से लेकर 19 जुलाई, 2014 यानी लंबे समय तक इस सीरियल का प्रसारण हुआ था।