दिलजीत दोसांझ के सामने प्रशंसक ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, गायक की प्रतिक्रिया ने जीता दिल
क्या है खबर?
जाने-माने गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बीते दिन पुणे में अपना एक कॉन्सर्ट किया। इस कार्यक्रम से कई वीडियो सामने आए, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं।
सामने आए एक वीडियो में दिलजीत का एक प्रशंसक मंच पर घुटनों के बल बैठ अपनी प्रेमिका को शादी के लिए प्रपोज करता हुआ नजर आ रहा है।
उसने अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ चूमा और गले भी लगाया। इस दौरान दिलजीत की प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा।
वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में दिलजीत को गाना गाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद दिलजीत ताली बजाते नजर आए और उन्होंने दर्शकों से भी उनके लिए तालियां बजाने के लिए कहा।
दिलजीत ने अपने प्रशंसक से हाथ मिलाया और उनकी गर्लफ्रेंड को गले लगाया। इसके बाद प्रशंसक ने बताया कि उन्होंने 13 साल तक साथ रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है। यह बात सुनकर गायक दंग रह गए।
दिलजीत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#DiljeetDosanjh pic.twitter.com/MD3WSKnBLi
— Diksha Sharma (@DikshaS17150327) November 25, 2024