Page Loader
'आर्टिकल 370' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल, पहचानना हुआ मुश्किल 
'आर्टिकल 370' में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@siyaramkijai)

'आर्टिकल 370' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे अरुण गोविल, पहचानना हुआ मुश्किल 

Feb 08, 2024
06:44 pm

क्या है खबर?

धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता अरुण गोविल को आखिरी बार दर्शील सफारी के साथ फिल्म 'हुकस बुकस' में देखा गया था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इन दिनों अरुण अपनी आगामी फिल्म 'आर्टिकल 370' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह यामी गौतम और प्रियामणि के साथ नजर आएंगे। 'आर्टिकल 370' में अरुण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले हैं। सामने आए ट्रेलर में उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

आर्टिकल 370

23 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

8 फरवरी को 'आर्टिकल 370' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें अरुण कहते नजर आए, "ट्रेलर में वह कहते हैं, "कश्मीर ने बहुत पीढ़ा झील है। हम इसे इस हाल में नहीं छोड़ेंगे। हम आर्टिकल 370 हटाएंगे।" फिल्म में किरण करमरकर गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका में दिखाई देंगे। उनकी अदाकारी की भी खूब प्रशंसा हो रही है। यह फिल्म 23 फरवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट