Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में
मनोरंजन

क्या आप जानते हैं? सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में

क्या आप जानते हैं? सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में
लेखन नेहा शर्मा
Jan 21, 2022, 10:21 am 4 मिनट में पढ़ें
क्या आप जानते हैं? सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में
सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकराई थीं ये बड़ी फिल्में

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें अक्सर याद करते हैं, लेकिन आज (21 जनवरी) मौका खास है, क्योंकि आज सुशांत का जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें याद कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। सुशांत की फिल्में भी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं, जिनका हिस्सा बनने से सुशांत ने इनकार कर दिया। आइए हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।

#1
'कबीर सिंह'

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ कहानी भी लिखी थी। बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि इस फिल्म के लिए निर्देशक की पहली पसंद सुशांत थे। हालांकि, उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया था। सुशांत के बाद यह फिल्म अर्जुन कपूर के पास गई और बाद में शाहिद फिल्म के हीरो बने।

#2
'बेफिक्रे'

'बेफिक्रे' देख लगता है कि रणवीर सिंह को इस रोल के लिए हमेशा से चुना गया था, लेकिन फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के बाद आदित्य चोपड़ा ने मन बना लिया था कि वह सुशांत को फिल्म में लेंगे। उन्हें लगता था कि वाणी कपूर और सुशांत की जोड़ी पर्दे पर कमाल कर सकती है। हालांकि, बाद में चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं हुईं और सुशांत भी फिल्म से पीछे हट गए। लिहाजा रणवीर ने उनकी जगह ली।

#3
'हाफ गर्लफ्रेंड'

'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी थे। इस फिल्म में वह सुशांत को कास्ट करना चाहते थे। लेखक चेतन भगत के उपन्यास पर बनी यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। चेतन ने खुद ट्वीट किया था कि वह बहुत खुश हैं कि सुशांत फिल्म के हीरो हैं। हालांकि, सुशांत ने इस फिल्म के बजाय उस वक्त 'राब्ता' में काम करने का फैसला किया। लिहाजा फिल्म अर्जुन के खाते में गई।

#4
'रॉ: रोमियो अकबर वॉल्टर'

2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रॉ' में जॉन अब्राहम दिखे थे, लेकिन असल में फिल्म के लिए पहली पसंद सुशांत थे। सोशल मीडिया पर फिल्म से सुशांत के पोस्टर भी सामने आ गए थे, लेकिन आखिरी पल में सुशांत इस फिल्म से पीछे हट गए और यह फिर जॉन की झोली में गिरी। सुशांत ने ऐन मौके पर फिल्म क्यों छोड़ी, यह जानकारी सामने नहीं आई। फिल्म में मौनी रॉय, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर भी नजर आए थे।

#5
'अंधाधुन'

2018 में आई फिल्म 'अंधाधुन' की दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी खूब तारीफ की थी। आयुष्मान खुराना फिल्म के हीरो थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे। निर्देशक श्रीराम राघवन ने अपनी इस फिल्म के लिए सबसे पहले सुशांत से संपर्क किया था। हालांकि, सुशांत ने फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाई। अब उन्होंने फिल्म क्यों नहीं साइन की, यह नहीं पता, लेकिन आयुष्मान के करियर के लिए 'अंधाधुन' फायदेमंद साबित हुई।

#6, #7 और #8
'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत'

'गोलियों की रासलीला रामलीला' 2013 में रिलीज हुई थी, वहीं 'बाजीराव मस्तानी' 2015 में आई। 'पद्मावत' 2018 में दर्शकों के बीच आई। इन तीनों ही फिल्मों के निर्देशन की कमान संजय लीला भंसाली ने संभाली थी और ये तीनों ही फिल्में सुशांत को ऑफर की गई थीं। खुद भंसाली ने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। डेट्स ना होने की वजह से सुशांत किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

14 जून, 2020 को सुशांत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत के बाद उनके परिवार और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा था। सुशांत केस में उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जेल भी जाना पड़ा था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सुशांत सिंह राजपूत
जन्मदिन विशेष
ताज़ा खबरें
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स
RCB बनाम GT: जीत के साथ बैंगलोर ने जिन्दा रखी प्ले-ऑफ की उम्मीदें, बनाए ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
शरीर और दिमाग को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स कर सकती हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज
शरीर और दिमाग को प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स कर सकती हैं ये ब्रीथिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं
भारत में बनती हैं ये कारें, लेकिन यहां बिकती नहीं ऑटो
भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रचा इतिहास, महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण
भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन ने रचा इतिहास, महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण खेलकूद
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें
सिंगल चार्ज पर जबरदस्त रेंज देती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें ऑटो
बॉलीवुड समाचार
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं?
कान्स फिल्म फेस्टिवल: रेड कार्पेट पर इतिहास रचने वाले भारतीय लोक कलाकार मामे खान कौन हैं? मनोरंजन
और खबरें
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार
सुशांत सिंह राजपूत मामले में RTI से मांगी गई जानकारी, CBI ने किया इनकार मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
सुशांत सिंह राजपूत समेत इन कलाकारों के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्में
सुशांत सिंह राजपूत समेत इन कलाकारों के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्में मनोरंजन
अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान
अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान मनोरंजन
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती
दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती मनोरंजन
और खबरें
जन्मदिन विशेष
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार
इन फिल्मों ने अभिनेता विक्की कौशल को बनाया स्टार मनोरंजन
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल
इन पांच फिल्मों में अपने किरदार से माधुरी ने जीता दर्शकों का दिल मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा
क्या आप जानते हैं? ये पांच फिल्में ठुकरा चुकी हैं अनुष्का शर्मा मनोरंजन
IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे
IPL: रोहित शर्मा के ऐसे दिलचस्प रिकार्ड्स, जिन्हें आप जानना चाहेंगे खेलकूद
क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु
क्या आप जानते हैं? कभी दो वक्त की रोटी की मोहताज थीं सामंथा रुथ प्रभु मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022