यामी गौतम ने 'धुरंधर 2' के लिए ली थी मोटी रकम? अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
'धुरंधर 2' 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जो आदित्य धर के करियर की सबसे अहम फिल्म बन चुकी है। इसमें उनकी पत्नी और जानी-मानी अभिनेत्री यामी गौतम ने भी कैमियो रोल किया था। इसको लेकर काफी चर्चा हुई कि इस रोल के लिए यामी को मोटी रकम दी गई थी। हालांकि, अब अभिनेत्री ने खुद इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने 'धुरंधर 2' के रोल के लिए फीस ली थी या नहीं।
यामी
माधुरी दीक्षित के शो पर तोड़ी चुप्पी
यामी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'नई नवेली' के प्रचार में व्यस्त हैं और इसी के चलते वह 'कोण होणार करोड़पति' शो में पहुंची थीं। प्रोमो में माधुरी दीक्षित 'धुरंधर 2' में यामी के अभिनय को सराहती नजर आईं।
उन्होंने यामी से पूछा कि उन्हें कैमियो के लिए पैसे मिले थे या उनके पति ने उन्हें केवल फिल्म का हिस्सा बनने को कहा था। यामी ने जवाब दिया, "मैंने कहीं पढ़ा कि मुझे कैमियो के लिए बहुत बड़ा चेक मिला।"
जवाब
कुछ चीजें अनमोल होती हैं- यामी
यामी चेक मिलने की बात सुनकर दंग रह गई थीं।
उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि कुछ चीजें अनमोल होती हैं। आदित्य का यह कहना बहुत प्यारा था कि 'यामी, मैं चाहता हूं कि तुम बस गुड लक के लिए मेरी फिल्म में आओ और स्क्रीन पर छा जाओ।' इसमें बहुत मजा आया।"
उन्होंने अपने पति के काम की सराहना करते हुए कहा कि सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक के निर्देशन में काम करना ही मेरी फीस थी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
The sweetest story behind #YamiGautam 's dhamakedaar cameo! 🔥
— Sony LIV (@SonyLIV) October 15, 2026
Watch Kon Honar Crorepati, starting, Mon–Sat 9 PM, only on Sony LIV and Sony Marathi!#KonHonarCrorepati #KHC #AataKhelBadalnar pic.twitter.com/FMnqahlqOO