Page Loader
क्या अनुष्का सेन पर भड़क गए नील नितिन मुकेश? वायरल हो रहा ये वीडियो 
क्या अनुष्का सेन पर भड़क गए नील नितिन मुकेश? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@neilnitinmukesh)

क्या अनुष्का सेन पर भड़क गए नील नितिन मुकेश? वायरल हो रहा ये वीडियो 

May 14, 2025
01:22 pm

क्या है खबर?

अभिनेता नील नितिन मुकेश जल्द ही वेब सीरीज 'है जुनून' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ीदार जैकलीन फर्नांडिस हैं। यह सीरीज 16 मई, 2025 को OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इन दिनों जैकलीन और नितिन सीरीज के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। बीती रात मुंबई में 'है जुनून' की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था, जहां नितिन अचानक अभिनेत्री अनुष्का सेन पर भड़क गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो

गुस्से में दिखे नितिन

सामने आए वीडियो में नितिन गुस्से में दिख रहे हैं और अनुष्का से कुछ कहते हुए नजर आए। वह बात करते समय अपनी उंगली भी दिखा रहे हैं और उनके हाव-भाव से ऐसा लग रहा है कि वह परेशान या गुस्से में हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'इस लड़की ने ही कुछ किया होगा।' एक लिखते हैं, 'कुछ तो बड़ा हुआ है।' वीडियो पर ऐसे ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो