LOADING...
'देवा' रिव्यू: शाहिद कपूर की अदाकारी के मुरीद हुए लोग, कॉप ड्रामा फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर 
शाहिद कपूर की अदाकारी के मुरीद हुए लोग (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shahidkapoor)

'देवा' रिव्यू: शाहिद कपूर की अदाकारी के मुरीद हुए लोग, कॉप ड्रामा फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर 

Jan 31, 2025
01:07 pm

क्या है खबर?

अभिनेता शाहिद कपूर की गिनती भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में होती है। फिल्म-दर-फिल्म इंडस्ट्री में उनका कद बढ़ता जा रहा है। अब शाहिद फिल्म 'देवा' के साथ दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं, जिसकी राह उनके प्रशंसक बड़ी बेसब्री से देख रहे थे। इसमें पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी हैं। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और अधिकांश प्रतिक्रियाएं सकारात्मक हैं। आइए जानते हैं क्या कह रही है जनता।

अदाकारी

लोगों ने की फिल्म के सीक्वल की मांग

फिल्म में शाहिद के एक्शन से लोग बेहद प्रभावित हैं। प्रशंसक उनकी अदाकारी के मुरीद हो गए हैं। एक ने लिखा, 'फिर छा गए शाहिद। क्या जबरदस्त एंट्री की बॉस।' एक अन्य ने लिखा, 'अभी-अभी 'देवा' देखी और मैं दंग रह गया। धांसू एक्शन।' एक लिखे हैं, 'शाहिद का अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय। बिल्कुल नया अवतार दिखा। भाई एक्शन ने दिमाग हिला डाला। अब अगले भाग का इंतजार है।' लोगों ने 'देवा' को ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यूजर ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर 

कहानी

कहानी को लेकर क्या बोले लोग? 

कुछ लोग फिल्म के फर्स्ट हाफ की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ को दूसरा भाग पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि एक्शन से लबरेज यह फिल्म मनोरंजन का जबरदस्त डोज देती है और दूसरा हाफ और बढ़िया है। एक ने लिखा, 'यह ब्लॉकबस्टर है। कहानी एकदम सही है। क्लाइमेक्स चौंकाने वाला और भव्य है। शाहिद अब तक एक स्टार थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह एक सुपरस्टार बन गए है।'

ट्विटर पोस्ट

 क्लाइमेक्स की तारीफ कर रहे लोग

निर्देशक

सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है फिल्म 

प्रशंसक फिल्म के निर्देशक रोशन एन्ड्रूज की भी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'इस फिल्म को सुपर डुपर हिट होना चाहिए। शाहिद ने फिल्म में बहुत धमाकेदार काम किया है।' एक अन्य ने लिखा, 'फिल्म में शाहिद चमक रहे हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है। रोशन एन्ड्रूज को भी सलाम।' एक यूजर ने फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते हुए लिखा, 'यह फिल्म आपको पूरे वक्त सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर करती है।'

जानकारी

पूजा हेगड़े ने जीता दिल

शाहिद की जोड़ी पूजा के साथ बनी है। उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। वह अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहीं। एक लिखते हैं, 'पूजा हेगड़े का काम भी बहुत बढ़िया है। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।'

ट्विटर पोस्ट

पूजा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बता रहे प्रशंसक