दशहरे पर दीपिका-रणवीर ने कराया अपनी दूसरी बेटी का दीदार, रखा ये खूबसूरत नाम
क्या है खबर?
दशहरे के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का दीदार कराया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी की पहली तस्वीर साझा की और दुनिया को उसका नाम भी बता दिया। दीपिका और रणवीर ने पिछले महीने 19 सितंबर को अपनी दूसरी संतान का स्वागत किया था। दोनों पहले से एक बेटी दुआ के माता-पिता हैं। राधा अष्टमी के पावन मौके पर उनके घर दूसरी बेटी का आगमन हुआ था।
पहली झलक
मां की गोद में आराम करती दिखीं नन्ही परी
दीपिका और रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक दिखाई है।
तस्वीर में अभिनेत्री अपनी नवजात बेटी को गोद में उठाए प्यार से निहार रही हैं। वहीं दुआ अपनी छोटी बहन को प्यार से चूम रही हैं। पास में बैठे रणवीर भी बेहद खुश दिख रहे हैं।
इस प्यारी सी फैमिली फोटो को देखकर सितारों और फैंस का दिल खुशी से भर आया है। वह दिल वाले इमोजी के जरिए पोस्ट पर अपना बेशुमार प्यार उड़ेल रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
DEVI Padukone Singh!#DeepikaPadukone & #RanveerSingh announces name of their second daughter with the cutest picture 💛 pic.twitter.com/MA559gSjWM
— The Climax India (@TheClimaxIndia) October 20, 2026
नामकरण
दीपिका और रणवीर ने बेटी को दिया ये नाम
दीपिका और रणवीर ने अपनी पोस्ट के जरिए बेटी के नाम का खुलासा भी कर दिया है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम और समृद्धि से भरपूर... देवी पादुकोण सिंह।' साथ में नजर वाला इमोजी भी लगाया।
उनकी पोस्ट पर बिपाशा बसु ने 'देवी' लिखकर अपना प्यार लुटाया, जिन्होंने खुद भी अपनी बेटी को यही नाम दिया है।
काम के मोर्चे पर, दीपिका को अगले साल अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' में देखा जाएगा। वहीं, रणवीर फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे।