NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपा मेहता की अगली फिल्म में नजर आएंगी फ्रीडा पिंटो, निभाएंगी ये भूमिका
    अगली खबर
    दीपा मेहता की अगली फिल्म में नजर आएंगी फ्रीडा पिंटो, निभाएंगी ये भूमिका
    दीपा मेहता और फ्रीडा पिंटो ने मिलाया हाथ

    दीपा मेहता की अगली फिल्म में नजर आएंगी फ्रीडा पिंटो, निभाएंगी ये भूमिका

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Nov 22, 2023
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सिनेमा की जानी-मानी निर्देशक, निर्माता और लेखिका दीपा मेहता ने आखिरी बार डॉक्यूमेंट्री 'आई एम सीरत' का निर्देशन किया था।

    अब दीपा अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं, जो अवनि दोशी के लोकप्रिय उपन्यास 'बर्न्ट शुगर' पर आधारित होगी।

    इस फिल्म के लिए दीपा ने फ्रीडा पिंटो के साथ पहली बार हाथ मिलाया है।

    फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है और अगले साल की शुरुआत में पुणे में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।

    बयान 

    काफी उत्साहित हैं दीपा 

    बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत में दीपा ने पहली बार फ्रीडा के साथ काम करने की खबरों पर मुहर लगाई है।

    उन्होंने कहा, "मैं वर्तमान में अवनि दोशी के उपन्यास 'बर्न्ट शुगर' पर आधारित एक फीचर फिल्म पर काम कर रही हूं। फिल्म में फ्रीडा पिंटो मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। मैं उनके साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।"

    इस फिल्म की कहानी मां-बेटी पर आधारित होगी, जिसमें फ्रीडा बेटी का किरदार निभाने वाली हैं।

    फ्रीडा

    कौन हैं फ्रीडा पिंटो?

    फ्रीडा एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्मों में दिखाई दी हैं।

    मुंबई में जन्मी और पली-बढ़ी फ्रीडा ने छोटी उम्र में ही अभिनेत्री बनने का सपना देख लिया था, जिसे सच करने के लिए उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू किया।

    फ्रीडा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से की थी।

    वह अब तक 'लव सोनिया', 'लव वेडिंग रिपीट', 'हिलबिली एलीगी' और अन्य फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    जानकारी

    इन फिल्मों के लिए जानी-जाती हैं दीपा 

    दीपा मेहता भारतीय सिनेमा की जानी-मानी निर्देशक, निर्माता और लेखिका हैं। उन्हें 'एलीमेंट्स ट्रिलॉजी', 'फायर', 'अर्थ' और 'वॉटर' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह एक अभिनेत्री के रूप में भी 'आशिकी', 'फॉर द रिकॉर्ड' और 'जुर्म' जैसी फिल्मो में काम कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    बॉलीवुड समाचार

    यामी गौतम ने खत्म की अपने करियर की सबसे अहम फिल्म की शूटिंग, जल्द होगा ऐलान  यामी गौतम
    'टाइगर 3' बनी 300 करोड़ी, सलमान खान की इन फिल्मों ने भी छुआ ये आंकड़ा टाइगर 3
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड की पहली महिला निर्देशक फातमा बेगम से मिलिए, जिन्होंने बदली भारतीय सिनेमा की तस्वीर मनोरंजन
    रमेश तौरानी ने बताया क्यों बदली 'मैरी क्रिसमस' की रिलीज तारीख, 'रेस 4' का दिया अपडेट  कैटरीना कैफ

    आगामी फिल्में

    शाहरुख की 'डंकी' भी 'पठान' और 'जवान' की तरह ब्लॉकबस्टर होगी, जानिए किसने किया ये दावा शाहरुख खान
    'हाउसफुल 5' की टोली में शामिल हुईं नोरा फतेही, अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाएंगी अभिनेत्री नोरा फतेही
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' के लिए करना होगा और अधिक इंतजार, फिर बदली रिलीज तारीख सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कमल हासन के जन्मदिन पर उनकी फिल्म 'ठग लाइफ' का नया पोस्टर जारी, दिखा दमदार अवतार कमल हासन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025