NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री
    मनोरंजन

    तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री

    तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 28, 2023, 02:57 pm 1 मिनट में पढ़ें
    तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानिए इससे पहले कब-कब विवादों में रहीं अभिनेत्री
    तापसी पन्नू के लिए 'जी का जंजाल' बना हार, शिकायत दर्ज

    तापसी पन्नू आए दिन किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। अब फिर तापसी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार उन्हें सुर्खियों में लेकर आया है उनका वो हार, जो अब उनके लिए 'जी का जंजाल' बन चुका है। आइए जानते हैं पूरा मामला और साथ ही उन विवादों के बारे में आपको बताते हैं, जिनके चलते तापसी सुर्खियों में रही हैं।

    किसने और क्यों दर्ज की तापसी के खिलाफ शिकायत?

    मध्य प्रदेश के इंदौर में तापसी के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। छत्रीपुरा थाना के SHO कपिल शर्मा ने बताया, "एकलव्य गौड़ द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें लिखा है कि तापसी ने एक फैशन शो में रैंप वॉक करते समय अश्लील ड्रेस के साथ माता लक्ष्मी का लॉकेट पहना था, जो सनातन धर्म का अपमान है।" इसमें लिखा है, 'इतनी अश्लील ड्रेस के साथ मां लक्ष्मी का लॉकेट पहनना सनातन धर्म को नीचा दिखाने की सुनियोजित कोशिश है।'

    दी विरोध प्रदर्शन की धमकी

    एकलव्य हिंदी रक्षक संघ के संयोजक और भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे हैं। उनके मुताबिक, तापसी जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहीं हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकलव्‍य ने कहा कि यदि पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो हिंद रक्षक संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा। पुलिस ने कहा कि वह फिलहाल शिकायत की जांच कर रही है। जांच के बाद इस बाबत विशेष कदम उठाए जाएंगे।

    सोशल मीडिया पर लगी थी तापसी की क्लास

    तापसी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान जो हार पहना, उसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। कई लाेगों ने लक्ष्मी माता की प्रतिमा पहनने पर उन्हें लताड़ा था। लोगों का कहना था कि अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ माता लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर उन्होंने हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। हिंदू देवी को अपमानित करने के कारण तापसी को लोगों से खूब खरी-खोटी सुनने को मिली थी।

    यहां देखिए तापसी का हार

    Instagram post

    A post shared by taapsee on March 28, 2023 at 2:07 pm IST

    जब पैपराजी को दिखाए तेवर

    तापसी का पैपराजी संग नोक-झोंक का नाता है। पिछले दिनों वह शॉपिंग बैग लिए अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं। उन्हें देख पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे, इस पर तापसी ने कहा, "हट जाओ...फिर बोलोगे कि एक्टर की वजह से गिर गए।" एक बार तापसी 'दोबारा' का प्रमोशन करने एक होटल जा रही थीं, उसी बीच फिर पैपराजी ने उनकी तस्वीरों के लिए मिन्नतें कीं, लेकिन वह नहीं रुकीं और उल्टा उन्हें तमीज से बोलने की नसीहत दे डाली।

    जब तापसी बोलीं- मेरी फिल्म को बायकॉट करो

    तापसी उस वक्त भी विवादों में रहीं, जब उन्होंने कहा कि सभी लोग उनकी फिल्म 'दोबारा' को बायकॉट करें। उन्होंने कहा कि अगर आमिर खान और अक्षय कुमार बायकॉट हो सकते हैं तो उन्हें भी उस ग्रुप का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखो ना देखो, लेकिन बायकॉट कर दो। 'दोबारा' 19 अगस्त, 2022 को आई और रिलीज से पहले ही ट्विटर पर 'बायकॉट दोबारा' ट्रेंड होने लगा। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हश्र हुआ।

    'द कश्मीर फाइल्स' पर विवादित बयान

    तापसी ने फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' अपनी बेबाक राय रखकर भी सबको चौंकाया था। उन्‍होंने कहा था कि अगर ऐसी छोटी फिल्‍म इतने नंबर पा सकती है तो यह बुरी फिल्‍म नहीं होगी। तापसी ने एक बार कहा था कि उर्वशी रौतेला को स्टाइलिस्ट की जरूरत है। वह बोलीं, "मुझे लगता है कि भगवान ने उन्हें अच्छा शरीर दिया है। मैं उन्हें बेहतर कपड़ों में देखना चाहूंगी क्योंकि वह ऐसे ही कपड़े पहनती हैं, जिनमें अंग प्रदर्शन हो।"

    तापसी की आने वाली फिल्में

    तापसी को पिछली बार उनके होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'ब्लर' में देखा गया था। इससे पहले उनकी 'दोबारा' और 'शाबाश मिठू' रिलीज हुई थीं। इन तीनों ही फिल्मों को कुछ खास सफलता नहीं मिली। जल्द ही उन्हें निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में देखा जाएगा। इसके जरिए उन्हें पहली बार शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका मिला है। इसके अलावा तापसी अभिनेता विक्रांत मैसी के साथ फिल्म 'हसीन दिलरूबा 2' में भी नजर आएंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    तापसी पन्नू

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग अपने रिश्ते को किया आधिकारिक  अर्जुन कपूर
    क्या शादी करने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे? घरवालों से मिल गई मंजूरी आदित्य रॉय कपूर
    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी करीना कपूर
    स्टैन की टीम ने अब्दु रोजिक के साथ की बदसलूकी, तोड़ी कार; कार्यक्रम से किया बाहर अब्दु रोजिक

    बॉलीवुड समाचार

    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा
    सुपरस्टार नानी की फिल्म 'दसरा' बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, रिलीज से पहले बिके सारे टिकट दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सुनील ग्रोवर का छलका दर्द, बोले- हार्ट अटैक के बाद सोचा नहीं था वापसी कर पाऊंगा सुनील ग्रोवर
    विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात विवेक अग्निहोत्री

    तापसी पन्नू

    तापसी पन्नू ने पहना ऐसा हार, हिंदू देवी को अपमानित करने का लगा आरोप सोशल मीडिया
    मैथियास बोए के साथ रिश्ते पर बोलींं तापसी पन्नू, बताया लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप का राज बॉलीवुड समाचार
    'हसीन दिलरुबा' के सीक्वल से तापसी पन्नू का फर्स्ट लुक जारी, शूटिंग शुरू बॉलीवुड समाचार
    विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू की 'हसीन दिलरुबा' का बनेगा सीक्वल, अभिनेता ने की पुष्टि विक्रांत मैसी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023