Page Loader
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध
प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक (तस्वीर: इंस्टा/priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध

Apr 28, 2023
06:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक परचम फहराने वाली प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में थीं और आखिरकार आज (28 अप्रैल) यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। इसे आप अंग्रेजी समेत हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे निर्माताओं के साथ-साथ प्रियंका के प्रशंसकों को तगड़ा झटका लगा है। 'सिटाडेल' OTT रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइक लीक हो गई है।

फिल्म

भारत में भी बन रहा है 'सिटाडेल' का स्पिनऑफ 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सिटाडेल' तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है। अब इन साइटों से लोग इस सीरीज को ऑनलाइन देख रहे हैं और मुफ्त में डाउनलोड भी कर रहे हैं। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज का निर्देशन 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स एंडगेम' बना चुके रूसो ब्रदर्स ने किया है। इसमें प्रियंका भरपूर एक्शन करती नजर आ रही हैं। बता दें, राज और डीके 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का निर्माण कर रहे हैं।