LOADING...
क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, जीते थे 7 ऑस्कर पुरस्कार
'ओपेनहाइमर' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक (तस्वीर: एक्स/@ZEE5India)

क्रिस्टोफर नोलन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओपेनहाइमर' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, जीते थे 7 ऑस्कर पुरस्कार

Feb 26, 2025
10:42 am

क्या है खबर?

क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओपेनहाइमर' 22 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट भी छापे। इस फिल्म में जाने-माने अभिनेता सिलियन मर्फी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब, क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स और BAFTA में भी इस फिल्म का खूब बोलबाला रहा। 7 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम कर चुकी यह फिल्म करीब 2 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ओपेनहाइमर

28 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 

'ओपेनहाइमर' को 28 फरवरी, 2025 को चुनिंदा आईमैक्स में एक बार फिर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि 'ओपेनहाइमर' एक असाधारण फिल्म है। ऐसा कुछ शायद आपने पहले नहीं देखा होगा। इसे सिनेमाघरों में देखने मात्र का अनुभव हासिल करने के लिए देखा जाना चाहिए। यह फिल्म दुनिया का पहला परमाणु बम बनाने वाले वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। इसमें रॉबर्ट डाउनी भी नजर आए थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट