शाहरुख खान की 'किंग' के प्रोमो को सेंट्रल बोर्ड की मंजूरी, 'रामायण' के साथ होगा रिलीज
क्या है खबर?
शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'किंग' से सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। किंग खान के प्रशंसक बेसब्री से फिल्म का प्रोमो देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि जल्द ही प्रशंसक 'किंग' की झलक सिल्वर स्क्रीन पर देख पाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के 45 सेकंड के टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की मंजूरी मिल गई है।
प्रोमो
'रामायण' का साथ दिखेगा 'किंग' का जलवा?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म के साथ ही 'किंग' का प्रोमो भी दिखाया जा सकता है।
मूवीज टॉकीज की रिपोर्ट के अनुसार, 'किंग' का प्रोमो 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर जारी किया जा सकता है। हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक इसकी तारीख या 'रामायण' के साथ प्रोमो जोड़ने की योजना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
किंग
प्रशंसकों के बीच बढ़ रहा है 'किंग' का क्रेज
'किंग' की आधिकारिक घोषणा 2025 के नवंबर में की गई थी। शाहरुख के पिछले जन्मदिन के मौके पर इस दमदार फिल्म के नाम का खुलासा किया गया था।
टाइटल-रिवील वीडियो में शाहरुख अपने बेबाक अंदाज में कहते दिखे, "डर नहीं, दहशत हूं।"
इस फिल्म की स्टार कास्ट बेहद खास है, क्योंकि इसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी पिता के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।