शाहरुख खान का बड़ा दांव, रणबीर कपूर की 'रामायण' के साथ दिखेगा 'किंग' का प्रोमो
शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के साथ प्रचार का मौका मिल सकता है। खबरों के मुताबिक, 'रामायण' देखने सिनेमाघरों में पहुंचने वाले दर्शकों को 'किंग' का खास प्रोमो भी दिखाया जाएगा। इससे शाहरुख की फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है, वहीं 'किंग' का टीजर शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर, 2026 को जारी होने की भी खबर है। हालांकि, इन दोनों खबरों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
'किंग' 24 दिसंबर तो 'रामायण' 6 नवंबर को आएगी
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे। ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का पहला भाग 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसमें रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है।