NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक में नजर आ चुकी हैं ये हस्तियां
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक में नजर आ चुकी हैं ये हस्तियां
    मनोरंजन

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक में नजर आ चुकी हैं ये हस्तियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 17, 2023 | 05:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक में नजर आ चुकी हैं ये हस्तियां
    ये हस्तियां भी कान्स में लगा चुकी हैं देसी तड़का

    76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल फ्रांस में शुरू हो चुका है। यह कार्यक्रम 27 मई तक चलेगा। समारोह में दुनियाभर की हस्तियां पहुंच रही हैं। इसमें कई भारतीय हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। मंगलवार को सारा अली खान ने समारोह के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। डेब्यू के लिए उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला का तैयार किया हुआ लहंगा पहना था। आइए, नजर डालते हैं, सारा से पहले कान्स में देसी अंदाज में पहुंचीं भारतीय अभिनेत्रियों पर।

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय साल 2002 में पहली बार इस प्रतिष्ठित समारोह में नजर आई थीं। उस साल उनकी फिल्म 'देवदास' इस फेस्टिवल में प्रदर्शित की गई थी। ऐश्वर्या ने कान्स में अपना डेब्यू पीले रंग की खूबसूरत साड़ी में किया था। 2003 में वह इस फेस्टिवल में जूरी की सदस्य थीं। जूरी सदस्य के रूप में ऐश्वर्या यहां स्कर्ट में देसी लुक में पहुंची थीं। 2010 और 2013 में भी ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में साड़ी में शिरकत की थी।

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण नई पीढ़ी के लिए फैशन आइकॉन हैं। इंडियन लुक हो या वेस्टर्न, दीपिका का कोई मुकाबला नहीं है। दीपिका ने 2010 में सफेद रंग की साड़ी में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया था। तब से दीपिका कई बार यहां नजर आ चुकी हैं और हर बार उनका लुक चर्चा में रहता है। 2022 में दीपिका ने जूरी के सदस्य के तौर पर शिरकत की थी। तब दीपिका यहां सब्यसाची की साड़ी में नजर आईं।

    विद्या बालन

    विद्या बालन अकसर हर कार्यक्रम में साड़ी में नजर आती हैं। 2013 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में विद्या बालन का लुक सुर्खियों में रहा था। कई लोगों ने उनके कपड़ों की तारीफ की थी, तो कई फैशन एक्सपर्ट ने उनकी आलोचना की थी। यहां विद्या सब्यसाची के लहंगे में रॉयल लुक में नजर आई थीं। उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी भी पहनी थी। इतना ही नहीं, इन आउटफिट्स के साथ उन्होंने बिंदी और नथ भी लगाई थी।

    सोनम कपूर

    सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। वह कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। सोनम साल 2011 में कान्स में पहली बार नजर आई थीं। रेड कार्पेट पर उनकी उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा था। 2014 में सोनम ने यहां साड़ी में दस्तक दी थी। अनामिका खन्ना की डिजाइन की हुई इस साड़ी में सोनम ने सबकी वाहवाही लूटी थी।

    इन हस्तियों की भी दिखी देसी झलक

    कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर देली लुक में पहुंचने वाली हस्तियों की फेहरिश्त लंबी है। ऋचा चड्ढा, निम्रत कौर, कंगना रनौत भी यहां साड़ी में नजर आ चुकी हैं। फिल्ममेकर गुनीत मोंगा ने भी कान्स रेड कार्पेट पर जाने के लिए गोल्डन रंग की साड़ी चुनी थी। राजस्थान के लोक गायक मामे खान भी पिछले साल पारंपरिक परिधान में कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे थे। वह इस कार्यक्रम में जाने वाले पहले भारतीय लोक कलाकार हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कान्स 2023: फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने की 4 साल बाद वापसी बॉलीवुड समाचार
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप का भव्य स्वागत, एंबर हर्ड के समर्थकों ने किया विरोध जॉनी डेप
    कान्स 2023: उर्वशी रौतेला ने पहना 'मगरमछ' जैसा नेकपीस, हुईं ट्रोल  उर्वशी रौतेला
    कान्स 2023: देसी अंदाज में पहुंचीं सारा अली खान, मानुषी छिल्लर ने भी किया डेब्यू सारा अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे IIFA 2023, जानिए जरुरी बातें  IIFA
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  प्रियंका चोपड़ा
    दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने मुंबई में खरीदा नया घर, जानिए कितनी है कीमत  नीतू कपूर
    'कच्चे लिंबू' से 'चकदा एक्सप्रेस' तक, खेल प्रेमियों के लिए रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में राधिका मदान
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023