NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा की कंपनी के चार निर्माताओं पर केस, आरोपियों में गहना वशिष्ट भी शामिल
    अगली खबर
    राज कुंद्रा की कंपनी के चार निर्माताओं पर केस, आरोपियों में गहना वशिष्ट भी शामिल
    राज कुंद्रा की कंपनी के चार निर्माताओं पर केस, आरोपियों में गहना वशिष्ट भी शामिल

    राज कुंद्रा की कंपनी के चार निर्माताओं पर केस, आरोपियों में गहना वशिष्ट भी शामिल

    लेखन नेहा शर्मा
    Jul 28, 2021
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    कारोबारी राज कुंद्रा एक के बाद एक मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। अब कुंद्रा की अश्लील फिल्में बनाने वाली कंपनी हॉटशॉट के चार निर्माताओं समेत अभिनेत्री गहना वशिष्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    गहना को भी आरोपी के रूप में नामित किया गया है। हालांकि, इस मामले में राज कुंद्रा का जिक्र नहीं किया गया।

    किसके कहने पर यह मामला दर्ज किया गया है और क्या आरोप लगाया गया है, आइए पूरी खबर जानते हैं।

    मामला

    मॉडल ने दर्ज की शिकायत

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मामला एक मॉडल ने दर्ज किया है जिसने बताया कि उसे अश्लील फिल्म में काम करने पर मजबूर किया गया था।

    मॉडल ने मुंबई क्राइम ब्रांच को संपर्क किया था और बताया कि उससे बडे़ बजट की फिल्म का वादा कर एडल्ट कंटेंट वाली फिल्म में काम करवाया गया था।

    क्राइम ब्रांच के कहने पर मॉडल ने FIR दर्ज की। यह घटना मालवानी क्षेत्र की है, इसलिए केस भी मालवानी पुलिस थाने में दर्ज किया गया।

    रिपोर्ट

    मुंबई क्राइम बांच को ट्रांसफर किया जाएगा केस

    इस केस में गहना वशिष्ट और हॉटशॉट कंपनी के निर्माताओं का नाम है। राज कुंद्रा इसी कंपनी के मालिक हैं। हालांकि, उनका नाम इस केस में नहीं है, लेकिन इससे उनकी मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं।

    मालवानी पुलिस थाने में दर्ज यह केस मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जाएगा। केस IPC की धारा 392, 393, 420 और 34 के तहत दर्ज किया गया है, जिसे IT एक्ट की धारा 66, 67 के साथ मिलाकर पढ़ा जाता है।

    जानकारी

    10 अगस्त तक सलाखों के पीछे रहेंगे राज कुंद्रा

    राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इससे पहले कुंद्रा की पुलिस हिरासत 23 जुलाई को खत्म हुई थी, जिसे कोर्ट ने बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया था।

    कोर्ट में क्राइम ब्रांच ने अपील की कि राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत सात दिन बढ़ाई जाए। हालांकि, कोर्ट के फैसले के बाद अब उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यानी 10 अगस्त तक कुंद्रा सलाखों के पीछे रहेंगे।

    शिकंजा

    19 जुलाई को हुई थी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी

    राज कुंद्रा पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप लगाया गया था। प्रारंभिक जांच में उन्हें दोषी पाए जाने के बाद पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

    राज कुंद्रा अगर पोर्नोग्राफी केस में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें लंबा समय जेल में गुजारना पड़ सकता है। भारत में पोर्नोग्राफी को लेकर कानून काफी सख्त है।

    पोर्नोग्राफी में IT एक्ट के साथ ही IPC की कई धाराओं के तहत मामला बनता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    राज कुंद्रा

    कानूनी पचड़ों में फंसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, सचिन जोशी ने दर्ज करवाई शिकायत बॉलीवुड समाचार
    ये हैं बॉलीवुड कलाकार और उनके मशहूर बिजनेस पार्टनर अक्षय कुमार
    शिल्पा शेट्टी के पति और बच्चे सहित परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित, अभिनेत्री की रिपोर्ट निगेटिव कोरोना वायरस
    पहली पत्नी से क्यों अलग हुए थे राज कुंद्रा? बोले- मेरे जीजा के साथ था अफेयर शिल्पा शेट्टी

    मनोरंजन

    आदित्य नारायण हमेशा के लिए छोड़ने जा रहे होस्टिंग, बताई ये वजह आदित्य नारायण
    रितेश देशमुख के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी, शुरू की शूटिंग रितेश देशमुख
    'भाग मिल्खा भाग' समेत ओलंपिक से जुड़ी ये फिल्में आपको जरूर देखनी चाहिए बॉलीवुड समाचार
    'सिलसिला सिडनाज का' में दिखेंगे सिद्धार्थ और शहनाज, 22 जुलाई को वूट पर आएगी फिल्म मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025