NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई
    मनोरंजन

    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई

    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई
    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 13, 2021, 02:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई
    ब्रिटनी स्पीयर्स ने की सैम असगरी से सगाई

    अमेरिकी गायिका और पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स लंबे समय से बॉयफ्रेंड सैम असगरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थीं और अब उन्होंने अपने इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है। दरअसल, ब्रिटनी ने सैम से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है, जो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं ब्रिटनी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा।

    ब्रिटनी को नहीं हो रहा अपनी सगाई पर यकीन

    ब्रिटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके हाथ में एक डायमंड रिंग नजर आ रही है। वह अपनी अंगूठी को किस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनके साथ सैम भी मौजूद हैं। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ब्रिटनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मुझे सचमुच विश्वास नहीं हो रहा है।' दूसरी तरफ सैम ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रिटनी के हाथ में रिंग पहने हुए एक तस्वीर शेयर की है।

    यहां देखिए वीडियो

    Instagram post

    A post shared by britneyspears on September 13, 2021 at 12:14 pm IST

    सैम असगरी का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by samasghari on September 13, 2021 at 12:15 pm IST

    पेरिस हिल्टन ने दी अपनी दोस्त को बधाई

    अमेरिकी मॉडल, सिंगर, एक्ट्रेस और ब्रिटनी की खास दोस्त पेरिस हिल्टन ने लिखा, 'ढेरों शुभकामनाएं और प्यार। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' सैम के टैलेंट मैनेजर ने बताया, "ब्रिटनी और सैम ने 12 सितंबर, 2021 को अपने लंबे रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वे आपके समर्थन और दुआओं के आभारी हैं।" ब्रिटनी-सैम की मुलाकात 2016 में म्यूजिक वीडियो 'स्लंबर पार्टी' की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनके बीच हुई दोस्ती बाद में प्यार में बदल गई।

    तीसरी शादी करेंगी ब्रिटनी

    ब्रिटनी इससे पहले रैपर केविन फेडरलिन से शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनके दो बच्चे हैं। हालांकि, फिर दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद ब्रिटनी ने अमेरिकी एक्टर और कॉमेडियन जेसन अलेक्जेंडर से शादी की थी। ब्रिटनी की यह शादी रिकॉर्ड 55 घंटे में ही टूट गई थी। अब ब्रिटनी का नाम सैम असगरी के साथ जुड़ा है। अब देखना होगा कि ब्रिटनी उनसे शादी करती हैं या फिर यह रिश्ता सगाई तक ही रहेगा।

    जानिए सैम असगरी के बारे में

    27 साल के सैम असगरी का जन्म ईरान में हुआ था। वह ईरानी मूल के अमेरिकी फिटनेस ट्रेनर हैं। असगरी एक एक्टर भी हैं। 12 साल की उम्र में असगरी ईरान छोड़ लॉस एजेंलिस चले आए थे। फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जब वह अमेरिका आए थे तो उन्हें अंग्रेजी भी नहीं आती थी। यह उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती थी, जहां उन्हें एकदम अलग अंग्रेजी बोलनी थी।

    पिता के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में रहीं ब्रिटनी

    दुनियाभर में अपने गानों के लिए मशहूर हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने भले ही अपने तीसरे रिश्ते का ऐलान कर दिया हो, लेकिन 2008 से वह एक बहुत बुरे दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, ब्रिटनी 2008 से अपने पिता के साये में नजरबंद हैं। पिछले कुछ समय से वह इसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। अदालत के आदेश के मुताबिक ब्रिटनी के पिता को उनकी संपत्ति और उनके जीवन के अन्य पहलुओं पर नियंत्रण दिया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ब्रिटनी स्पीयर्स

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    त्रिकोणीय सीरीज: दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल
    मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक पाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो मेकअप टिप्स

    हॉलीवुड समाचार

    रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्म 'द बैटमैन 2' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    जेम्स कैमरून की पत्नी ने राजामौली को बताया- RRR दिखाने के लिए पड़ गए थे पीछे एसएस राजामौली

    ब्रिटनी स्पीयर्स

    बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स, खुद दी खुशखबरी मनोरंजन
    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीत, पिता के संरक्षण से मिली आजादी अमेरिका

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023